15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यगुजर गया तूफान, छोड़ गया तबाही के निशान, तहस-नहस हुए खजूर और...

गुजर गया तूफान, छोड़ गया तबाही के निशान, तहस-नहस हुए खजूर और आम के बगीचे

Published on

नई दिल्ली,

गुजरात के किसानों बिपरजॉय तूफान के चलते भारी नुकसान हुआ है. यहां चक्रवात अपने पीछे तबाही के कई निशान छोड़ गया है. इस चक्रवात से यहां के किसानों को काफी नुकसान हुआ है. खजूर की खेती के साथ-साथ आम के बगीचों को भी तूफान ने तहस-नहस कर दिया है. कच्छ के मशहूर केसर आम के बागान तो पूरी तरह चौपट हो गए. इससे किसानों पर रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो गया.

केसर आम की फसल बर्बाद
मुंद्रा क्षेत्र के किसान कांजी भाई केसर आम की खेती करते हैं. तेज हवाओं ने कांजी भाई की 90 फीसद आम की फसल को बर्बाद कर दिया है. 12 लाख रुपये से ज्यादा की उनकी फसल खराब हो गई है. खेतों में गिरी पड़ी उपज को उठाने के लिए मजदूरों को मजदूरी देने के लिए उनके पास पैसे नहीं है. इस साल सब चौपट हो गया. एक आंकड़े गुजरात के तटीय इलाके में दो लाख टन से अधिक केसर आम उगाए जाते हैं. ऐसे में इसकी खेती करने वाले किसानों की फसल बड़े पैमाने पर तूफान के चलते बर्बाद हुई है.

खजूर की खेती को भी हुआ नुकसान
चक्रवात बिपरजॉय के चलते कच्छ के 90 परसेंट खजूर के पेड़ों को भी नुकसान हुआ है. किसानों का कहना है खजूर के पेड़ के खराब होने से उनकी वर्षों की मेहनत खराब हो गई है. आगे के सालों में उन्हें इससे जो मुनाफा होता, उसकी भी उम्मीद खत्म हो गई है. मुंद्रा के ही रहने वाले गोपाल बताते हैं कि एक खजूर के पेड़ को बड़ा होने में दो दशक से भी ज्यादा समय लग जाता है. 20 साल पहले गोपाल के दादा-दादी ने खजूर के कई पौधे लगाए थे जो बड़ा होने के बाद चक्रवात की तेज हवा के कारण तहस-नहस हो गए. इससे उनकी रोजी-रोटी पर अगले कई सालों तक संकट पैदा हो गया है.

राजस्थान में चक्रवात बिपरजॉय का असर
बता दें चक्रवात बिपरजॉय गुजरात के बाद अब राजस्थान में कहर बरपा रहा है. यहां के सिरोही, जालौर और बाड़मेर जिले में तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश हो रही है. यहां के कस्बों और गांवों में बाढ़ जैसी है. इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. साथ ही किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...