15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Home‘आदिपुरुष’ में श्रीराम के ‘एंग्री मैन’ अवतार पर बोले ओम राउत: ‘वो...

‘आदिपुरुष’ में श्रीराम के ‘एंग्री मैन’ अवतार पर बोले ओम राउत: ‘वो एग्रेसिव थे, अफवाह है कि राम ने कभी आपा नहीं खोया’

Published on

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ विवाद के बावजूद अच्छा कलेक्शन कर रही है। हालांकि फिल्म की काफी आलोचना हो रही है, खराब वीएफएक्स, अभद्र संवाद, सीता की रिवीलिंग ड्रेस और राम का क्रोधी स्वभाव दिखाने की वजह से लोगों ने इसकी आलोचना की है और फिल्म में क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर जिस तरह का सीक्वेंस दिखाए गए हैं उसकी वजह से फिल्म के खिलाफ एक जनहित याचिका भी दायर की गई है। अब इस पर फिल्म के निर्देशक ओम राउत का जवाब आया है।

ये अफवाह है कि भगवान राम ने आपा नहीं खोया- ओम राउत
फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने रिपब्लिक वर्ल्ड के साथ एक इंटरव्यू के दौरान श्रीराम के एग्रेसिव अवतार पर कहा: “वह युद्ध के मैदान में है, वह युद्ध के बीच में है, वह एक राजा भी है, इसलिए वह आक्रामक हैं। ”।ओम राउत ने कहा, “यह अफवाह है कि भगवान राम ने कभी आपा नहीं खोया। यदि आप वाल्मीकि के संस्करण या तुलसी के रामायण के संस्करण का अध्ययन करते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाएगा।”

वहीं फिल्म के संवाद लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने कहा, “जब मैंने एक बच्चे के रूप में रामानंद सागर की रामायण देखी, तो यह अभूतपूर्व था। इसने मुझ पर बहुत प्रभाव डाला। उन्होंने तकनीक का इस्तेमाल किया जो उस दौर के लिए बेहद आधुनिक थी। हमने इससे पहले कभी टीवी पर ऐसा कुछ नहीं देखा था। उस काम ने मुझ पर प्रभाव डाला और हमने आने वाली पीढ़ियों पर प्रभाव डालने के लिए आदिपुरुष को बनाई।”

मनोज मुंतशिर ने दी सफाई
विवादों के बाद फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग बदले जा रहे हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज मुंतशिर ने बयान जारी करते हुए कहा था कि आदिपुरुष में उन्होंने 4,000 से अधिक लाइनें लिखीं, लेकिन “पांच लाइनों के कारण” कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो गईं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि विवादास्पद संवादों को बदल दिया जाएगा।

मनोज ने लिखा, ”मैं अपने डायलॉग्स के पक्ष में अनगिनत दलीलें दे सकता हूं, लेकिन इससे आपका दर्द कम नहीं होगा। मैंने और फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने तय किया है कि जो डायलॉग्स आपको ठेस पहुंचा रहे हैं, उनमें से कुछ में हम बदलाव करेंगे। जो इसी हफ्ते फिल्म में जोड़ा जाएगा। श्री राम आप सभी का भला करें।”

यहां पढ़िए आदिपुरुष का रिव्यू
इस बीच, एक अन्य इंटरव्यू के दौरान, मनोज मुंतशिर ने कहा कि उन्होंने फिल्म के निर्माण के दौरान ओम राउत पर पूरी तरह से भरोसा किया और कहा कि इसकी कहानी और पटकथा के बारे में सभी सवाल राउत से पूछे जाने चाहिए।

Latest articles

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...