9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीतिमोदी लेने वाले हैं बड़ा फैसला! 10 पॉइंट्स में समझें सरकार में...

मोदी लेने वाले हैं बड़ा फैसला! 10 पॉइंट्स में समझें सरकार में क्या-क्या बदल सकता है

Published on

नई दिल्ली

2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के स्तर पर काफी कुछ बदल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जुलाई को मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। इस बीच अटकलें जोरों पर हैं कि मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। भाजपा संगठन में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में यह समझना महत्वपूर्ण हो जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी कौन सा बड़ा फैसला लेने वाले हैं। 2024 के आम चुनाव में जाने से पहले भाजपा, एनडीए और सरकार के स्तर पर अहम बदलाव के अपने मायने हैं। कई राज्यों में चुनाव भी होने हैं और कुछ राज्यों से सरकार में प्रतिनिधित्व ज्यादा तो कुछ से कम है। ऐसे में क्या यह सरकार अपने कार्यकाल का आखिरी फेरबदल करने जा रही है? 10 पॉइंट्स में जानते हैं कि क्या-क्या बदल सकता है।

6 घंटे की बैठक के बाद फैसला
1. प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और RSS के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ 6 घंटे तक बैठक की है। इसके बाद 3 जुलाई की मीटिंग के बारे में जानकारी सामने आई। यह घटनाक्रम पहले के ऐसे ही सिक्वेंस की याद दिलाता है जब गहन विचार-विमर्श के बाद सरकार में बदलाव देखे गए थे। कुछ वैसा ही इस बार भी होने की संभावना जताई जा रही है।

2. बदलाव की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि अनुमान लगाए गए हैं कि लीडरशिप 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सरकार और संगठन का पुनर्गठन चाहता है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार और पार्टी में सूत्र अनुमान लगाने से फिलहाल बच रहे हैं। बैठक में कई विषयों और मसलों पर बात होनी है।

विपक्ष एकजुट हो रहा तो…
3. सूत्रों ने TOI को बताया है कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा लीडरशिप ने रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। राजनीतिक समीकरणों को कसौटी पर कसा जा रहा है। यह काम ऐसे समय पर किया जा रहा है जब विपक्षी दल एकजुटता का फ्रंट बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

4. पार्टी के एक सूत्र ने बताया है कि कुछ दिनों के अंतराल के बाद पीएम अपने मंत्रिपरिषद के साथियों के साथ बैठक करने वाले हैं। ऐसे में आप इसके उद्देश्य को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते हैं। उधर, मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि कई राज्य मंत्री भी बदले जा सकते हैं। एक कैबिनेट मंत्री को वापस संगठन में भेजा जा सकता है। कैबिनेट में बदलाव होने पर पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व कम होने के आसार हैं। चुनावी राज्यों खासकर छत्तीसगढ़ के सांसद को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

TDP-अकाली दल वापस आएंगे?
5. हाल में पीएम मोदी ने बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए के पुनर्गठन पर काफी जोर दिया था। ऐसे में पार्टी तमाम विकल्पों पर काम कर रही है। पुराने सहयोगियों को न्योता दिया जा रहा है जिसमें तेलुगु देशम पार्टी (TDP), शिरोमणि अकाली दल और यूपी-बिहार की स्थानीय राजनीतिक पार्टियां शामिल हैं।

6. सूत्रों का कहना है कि इन पार्टियों के वापस एनडीए में आने को लेकर भी कैबिनेट में बदलाव हो सकता है। वैसे भी यह इस सरकार का आखिरी फेरबदल होगा। इसी साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख राज्यों में चुनाव होने हैं। इसके बाद अगले साल लोकसभा चुनाव हैं।

चिराग पासवान पर भी फैसला
7. संभावना यह भी है कि चिराग पासवान को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्रालयों में शिवसेना (शिंदे) पार्टी का भी अभी कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। ऐसे में इस पर भी बात बन सकती है। इधर, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे दिल्ली में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मिलने वाले हैं।

राज्यों का भी सवाल है
8. भाजपा लीडरशिप को कई राज्यों में संगठनात्मक मसलों से भी निपटना है। इसमें कर्नाटक भी शामिल है, जहां 3 जुलाई से विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है और पार्टी ने अभी नेता प्रतिपक्ष भी नियुक्त नहीं किया है। राज्य के अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं।

9. तीन जुलाई की पीएम की बैठक प्रगति मैदान में नए बने कन्वेंशन सेंटर में होने की संभावना है। यहां सितंबर में जी20 शिखर बैठक का आयोजन किया जाएगा। वैसे, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं।

10. मॉनसून सत्र से ठीक पहले की यह कवायद महत्वपूर्ण है। हाल के दिनों में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष ने संगठन और राजनीतिक मुद्दों पर कई दौर की बैठकें की हैं। भाजपा को लोकसभा चुनाव के साथ-साथ राज्यों के चुनाव की भी तैयारी करनी है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक द्वारा आत्मघाती...

राजधानी में 55.50 लाख की सनसनीखेज लूट

भोपाल भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई 55 लाख...