11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालबेटे को छुड़ाने के लिए पुलिस की कार के बोनट पर लटक...

बेटे को छुड़ाने के लिए पुलिस की कार के बोनट पर लटक गई मां, ड्राइवर चलाता रहा गाड़ी

Published on

नरसिंहपुर

मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिस वाहन के बोनट पर महिला को लटकाकर गाड़ी चलाने का एक मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एक्शन लेते हुए दो सब इंस्पेक्टर और एक आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है।

ये है पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला नशा मुक्ति अभियान से जुड़ा हुआ है। नरसिंहपुर में पुलिस अवैध स्मैक के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसके चलते गोटेगांव के नया बाजार क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर यहां से राधेश्याम और सोनू कहार को करीब 27 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक राधेश्याम से 15 व सोनू से 12 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। पुलिस जब आरोपियों को निजी कार में बैठाकर थाने ले जाने लगी तो फुहारा चौक के सामने आरोपी सोनू ने यहां फलफूल की दुकान चलाने वाली महिला को आवाज लगा दी। इसके बाद महिला दौड़ते हुए आई और सीधे पुलिस गाड़ी के सामने खड़ी होकर बोनट पर लटक गई।

बेटे को बचाने पुलिस की गाड़ी के बोनट पर लटक गई मां
बताया जा रहा है कि जो महिला गाड़ी के बोनट पर लटक गई वो आरोपी की मां है। जो उसे बचाने के लिए आई थी। पुलिस ने महिला के लटकने के बाद भी बाहर नहीं रोका और काफी देर तक महिला बोनट पर लटकी रही और गाड़ी धीमी गति से चलती रही। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि लगभग 5 मिनट तक महिला इसी तरह से गाड़ी में लटकी रही और गाड़ी पुलिस थाना परिसर पहुंच गई। जिसका वीडियो वायरल हो गया हो गया।

एसपी ने दो एसआई और एक आरक्षक को किया सस्‍पेंड
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने टीम में शामिल एसआई अनिल अजमेरिया, संजय सूर्यवंशी और आरक्षक नीरज डेहरिया को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है।

पुलिस का तर्क- हादसा न हो जाए इसलिए नहीं रोकी गाड़ी
मामले में पुलिस का तर्क है कि उन्होंने इसलिए गाड़ी नहीं रोकी कि उन्हें आशंका थी कि कहीं महिला कोई उत्पात ना करें और कोई हादसा ना हो जाए। हालांकि दो एसआई और आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...