11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालसालभर से भी ज्यादा पुराना है पेशाब कांड का वीडियो? आरोपी को...

सालभर से भी ज्यादा पुराना है पेशाब कांड का वीडियो? आरोपी को रासुका के तहत पुलिस ने भेजा जेल

Published on

सीधी

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी के मुंह पर पेशाब करने का वीडियो सामने आने के बाद खलबली मची है। आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर को बुलडोजर से प्रशासन ने तोड़ दिया। उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हुई है और उसे जेल भेज दिया गया है। घटना को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासत भी शुरू हो गई है। इस बीच जानकारी आई है कि प्रवेश शुक्ला का ये वीडियो एक साल से भी ज्यादा पुराना है।

एक हिंदी अखबार से बातचीत में आरोपी के चाचा ने दावा किया है कि वीडियो तीन साल पुराना है। कुछ लोग उसे इस वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे। इसके चलते प्रवेश शुक्ला मानसिक रूप से परेशान था। परेशानी की हालत में 29 जून को वह सुसाइड करने की बात कहकर घर से निकला था। घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद तीन जुलाई को उसका वीडियो वायरल हो गया।

सीधी की एएसपी अंजूलता पटले ने भी कहा है कि वीडियो साल 2020 का है। इसे अब जाकर सोशल मीडिया में क्यों किया गया है, इसकी पड़ताल की जा रही है। वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस बीच, प्रवेश ने जिस आदिवासी युवक के मुंह पर पेशाब किया था, उसके घरवाले परेशान हैं। इसका कारण यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद से वह अपने घर नहीं लौटा है। बुधवार शाम को कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल उसके घर पहुंचे। वह उसके परिवारवालों से मिले और आश्वासन दिया कि जल्द ही दशमत से उसकी बात कराएंगे। बीजेपी विधायक केदार शुक्ला भी पीड़ित के घर पहुंचे। प्रवेश को केदार शुक्ला का ही विधायक प्रतिनिधि होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि केदार शुक्ला ने इससे इनकार किया है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...