5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : 'पत्नी तुम्हारे लायक नहीं, इसे हम रखेंगे', धमकी के...

उत्तर प्रदेश : ‘पत्नी तुम्हारे लायक नहीं, इसे हम रखेंगे’, धमकी के बाद पीड़ित ने मांगी सुरक्षा

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा में दबंगों से डरे सहमे एक पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ दंबग शराब पीकर मारपीट करते हैं और उनकी औरतों और लड़कियों पर गंदी नजर रखते हैं. साथ ही उनके अश्लील फोटो खींचने का प्रयास भी करते हैं. इसका विरोध करने पर मारपीट और गंदी-गंदी गालियां भी देते हैं और कहते हैं कि ‘तुम्हारी पत्नी तुम्हारे लायक नहीं है, हमारे लायक है, इसे हम रखेंगे’.

गांव के दंबग पत्नी पर रखते हैं गंदी नजर
पीड़ित शख्स ने पुलिस को बताया कि गांव के दबंग मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की फिराक में हैं. पीड़ित ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की गुहार भी लगाई. पुलिस ने गांव के तीन बदमाशों के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह मामला जसपुरा थाना के एक गांव का है.

गांव के दबंगो से परेशान शख्स ने पुलिस अधिक्षक से मांगी मदद
इसके अलावा पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उसका कहना है कि पुलिस ग्राम प्रधान के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. जिससे गांव के दबंगो से हत्या का डर सता रहा है. पीड़ित का कहना है वह गांव के एक व्यक्ति के साथ नोएडा में ठेकेदारी करता था. जो उसी के गांव के रहने वाले हैं और दबंग हैं. वह लोग कुछ दिन पहले उसके घर आए और गालियां देने लगे. साथ ही कहा कि ‘तुम्हारी पत्नी तुम्हारे लायक नहीं है, इसे हम ले जाएंगे’.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की
इस मामले पर DSP सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि जसपुरा थाना के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है. जिस पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. साथ ही पीड़ित युवक को सुरक्षा का हर संभव भरोसा भी दिलाया गया है.

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...