11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्ययह मेरा पर्सनल मैटर, जवाब देने नहीं जाऊंगी...बरेली वाली PCS ज्‍योति मौर्य...

यह मेरा पर्सनल मैटर, जवाब देने नहीं जाऊंगी…बरेली वाली PCS ज्‍योति मौर्य की दो टूक

Published on

प्रयागराज

उत्‍तर प्रदेश की पीसीएस अफसर ज्‍योति मौर्य के पति आलोक मौर्य के आरोपों को मानें तो उनका अफेयर गाजियाबाद में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ चल रहा है। आलोक की शिकायत पर डीजी होमगार्ड बीके मौर्य ने मनीष दुबे के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच कर रहे डीआईजी संतोष सिंह ने नोटिस जारी कर ज्‍योति मौर्य को भी बयान के लिए बुलाया था। पता चला है कि ज्‍योति ने होमगार्ड विभाग की जांच में बयान देने से इन्‍कार कर दिया है। विभाग को लिखे गए पत्र में ज्‍योति ने कहा है कि यह उनका व्‍यक्तिगत मामला है। इसके लिए वह कोर्ट में अपने पति से लड़ रही हैं। वह अपना जो भी पक्ष रखेंगी, अदालत में ही रखेंगी।

ये तो हुई ज्‍योति मौर्य की बात। अब कमांडेंट मनीष दुबे की पत्‍नी के बारे में जान लीजिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होमगार्ड विभाग ने उनको भी नोटिस भेजकर बयान देने के लिए बुलाया था पर उन्‍होंने भी आने से मना कर दिया है। मनीष की पत्‍नी का कहना है कि यह उनका पारिवारिक मसला है, जिसे वह खुद हल कर लेंगी। बताया जा रहा है कि मनीष दुबे और उनकी पत्‍नी के भी संबंध सही नहीं चल रहे हैं। मनीष की पत्‍नी ने ज्‍योति मौर्य पर उनका घर उजाड़ने का आरोप लगाया है।

‘मुझे पति के सफाई कर्मचारी होने से दिक्‍कत नहीं’
आपको बता दें कि बरेली की शुगर मिल में जीएम पद पर तैनात ज्‍योति मौर्य ने इस पूरे विवाद पर अपना पक्ष क्लियर कर दिया है। एक दिन पहले गुरुवार को एक चैनल से बातचीत में उन्‍होंने कहा था कि यह उनकी व्‍यक्तिगत जिंदगी है। यह पूरी तरह पति और पत्‍नी के बीच की लड़ाई है। उन्‍हें अपने पति के सफाई कर्मचारी होने से कोई तकलीफ नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर क्‍या बातें कर रहे हैं, इससे उन्‍हें कोई मतलब नहीं है। ज्‍योति का कहना है कि उनके पति आलोक मौर्य और उनके घरवाले उन पर फॉर्च्‍यूनर गाड़ी लाने का दबाव बना रहे थे। साथ ही उनका वॉट्सऐप भी हैक किया। इसको लेकर उन्‍होंने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।

आलोक ने 12 साल की शादी तार-तार कर दी: ज्‍योति
ज्‍योति मौर्य का कहना है कि आलोक ने 12 साल की शादी को पब्लिक में लाकर तार तार कर दिया है। उनका कोर्ट में मामला चल रहा है और वह वहां कानूनी लड़ाई के जरिये इस मुद्दे को निपटाएंगी। गौरतलब है कि आलोक मौर्य ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि ज्‍योति अपने प्रेमी मनीष के साथ उनकी हत्‍या की साजिश रच रही हैं। उन्‍होंने अपनी छोटी सी नौकरी होने के बावजूद ज्‍योति को पढ़ाया लिखाया। 2015 में ज्‍योति ने पीसीएस परीक्षा पास कर ली थी। इस संबंध में ज्‍योति का कहना है कि एक पति अगर अपनी पत्‍नी की मदद करता है तो उसे जिंदगी भर ताना मारने का अधिकार नहीं है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...