8 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यनागपुर में पानीपुरी खाने से नर्सिंग छात्रा की मौत, जम्मू-कश्मीर के कठुआ...

नागपुर में पानीपुरी खाने से नर्सिंग छात्रा की मौत, जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज‍िले की रहने वाली थी शीतल

Published on

नागपुर

नागपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मेडिकल कॉलेज की 18 साल की बीएससी नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई। उसने द‍िन में पानीपुरी यानी गोलगप्‍पे खाए थे। इसके कुछ घंटों बाद ही उसकी तबीयत ब‍िगड़ गई। गंभीर हालत में उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया लेक‍िन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ द‍िया। मरने वाली छात्रा जम्‍मू कश्‍मीर के कठुआ ज‍िले की रहने वाली थी और यहां पर रोग‍ियों की देखभाल में करियर का सपना देख रही थी लेक‍िन काल की अनहोनी ने उस सपने को तोड़ द‍िया।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र का नाम शीतल कुमार है। जम्मू के पास कठुआ ज‍िले की रहने वाली शीतल पिछले साल नवंबर में नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए नागपुर आई थी। यहां एक मेडिकल स्टूडेंट वाले हॉस्टल में रह रही थी। तीन जुलाई की रात शीतल को उल्टी हुई। अगले दिन वह बीमार पड़ गई। पेट दर्द कम नहीं होता देख उसने सुबह मेडिकल आउट पेशेंट विभाग में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टरों ने उसे भर्ती होने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया।

क्‍या थे लक्षण
उसने डॉक्टर की ओर से बताई गई दवा ली और नर्सिंग हॉस्टल में अपने कमरे में लौट आई। 5 जुलाई को उसे बुखार आ गया। इसके चलते वह वापस ओपीडी में गई। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे वार्ड नंबर 48 में भर्ती कर दिया गया। उसके लक्षण गैस्ट्रो जैसे थे। इसके बाद इलाज शुरू किया गया। उसी दिन शीतल की हालत बिगड़ गई। उसे फौरन आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि, आधी रात के आसपास उसकी मौत हो गई।

उठ रहे सवाल
क्या इस घटना के कारण पानीपुरी खाना था। क्‍यों उस पानीपुरी का पानी जहरीला हो गया था? ऐसे सवाल उठाए गए हैं। मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली छात्रा की मौत की पुष्‍टि करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि पानीपुरी खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

छात्रा की रुममेट की तबीयत भी बि‍गड़ी
जब शीतल की रूममेट ने उसकी हालत देखी तो वह हैरान रह गई। उसे तुरंत वार्ड नंबर 1 में भेजा गया। इसके अलावा शीतल की एक अन्य दोस्त में भी उसके जैसे लक्षण दिखे और उसे भी आईसीयू में भर्ती कराया गया। भर्ती छात्रा की हालत स्थिर है। बताया जाता है कि हालत बिगड़ने से पहले शीतल के साथ इसने भी पानीपुरी खाई थी।

पोस्‍टमॉर्टम के बाद पता चलेगी असली वजह
अपनी मौत से एक दिन पहले शीतल ने अपनी दोस्त को बताया था कि पिछले दिन उसके यूरीन में खून आया था। उसकी सहेली को भी भर्ती कर लिया गया है क्योंकि उसकी सहेली के भी यूरीन में खून आया था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि शीतल की मौत गैस्ट्रोएंटेराइटिस या किसी अन्य कारण से हुई है। बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...