8 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यपीएम मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे BJP कार्यकर्ताओं की...

पीएम मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे BJP कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 6 घायल

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का दौरा करेंगे। इससे पहले बिलासपुर के नजदीक पीएम मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बस ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। बस में कुल 40 भाजपा कार्यकर्ता सवार थे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भूपेश बघेल ने किया मुआवजे का ऐलान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के पास हुए एक बस दुर्घटना में दोनों मृतकों के परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की और घायल हुए 6 लोगों के उचित चिकित्सा उपचार का निर्देश दिया।यह सभी BJP कार्यकर्ता अंबिकापुर से प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने रायपुर जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि बस का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची बचाव टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। भारी हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और लगभग 7,600 करोड़ रुपये की लागत वाली दस परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में उनकी यह पहली यात्रा है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 10:45 बजे से शुरू होगा।

अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के 33 किलोमीटर लंबे रायपुर-कोडेबोड़ खंड के चार लेन और NH-130 के 53 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले बिलासपुर-पथरापाली खंड का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

रायपुर के लिए नयी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री 750 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई 103 किलोमीटर लंबी रायपुर-खरियार रोड रेल लाइन के दोहरीकरण और केवटी-अंतागढ़ को जोड़ने वाली 17 किलोमीटर लंबी नयी रेलवे लाइन का भी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कोरबा में 136 करोड़ रुपये की लागत से बने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के एक एपलीजी बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री ‘आयुष्मान भारत परियोजना’ के तहत लाभार्थियों को कार्ड के वितरण की भी शुरुआत करेंगे और अंतागढ़ (कांकेर जिला) से रायपुर के लिए एक नयी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एक सभा को संबोधित करेंगे।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...