11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यतेलंगाना: चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच जलकर हुए खाक; यात्रियों...

तेलंगाना: चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच जलकर हुए खाक; यात्रियों में मची अफरातफरी

Published on

हैदराबाद,

पश्चिम बंगाल से शिकंदराबाद जा रही फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को आग लग गई. आग लगने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई. देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि ट्रेन के तीन डिब्बे जलकर खाक हो गए. हालांकि, गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि फलकनुमा एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल से शिकंदराबाद के लिए रवाना हुई थी. शुक्रवार सुबह 11.30 बजे तेलंगाना के नलगोंडा के पास पगडिपल्ली में ट्रेन में आग लग गई. देखते ही देखते आग तीन डिब्बों में फैल गई. आग के चलते S4, S5 और S6 डिब्बे जलकर खाक हो गए. आग लगने के बाद यात्रियों को तुरंत नीचे उतार लिया गया. अब उन्हें दूसरी ट्रेन से भेजा जा रहा है.

अभी ट्रेन में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. रेलवे ने जांच शुरू कर दी है. रेलवे की ओर से बताया गया कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है. हादसे के वीडियो सामने आए हैं. इनमें देखा जा सकता है कि ट्रेन की बोगियां धू धू कर जल रही हैं.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...