11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यराहुल-सोनिया से कभी नहीं मिली, बीजेपी में ही रहूंगी... कांग्रेस में जाने...

राहुल-सोनिया से कभी नहीं मिली, बीजेपी में ही रहूंगी… कांग्रेस में जाने की अटकलों को पंकजा मुंडे ने किया खारिज

Published on

मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में दो फाड़ के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज है। इस बीच बीजेपी की वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें सामने आने लगीं। अब पंकजा मुंडे ने शुक्रवार को साफ शब्‍दों में कहा कि वह पार्टी नहीं छोड़ रही हैं और दावा किया कि उनका राजनीतिक करियर समाप्‍त करने की साजिश रची जा रही है। पंकजा मुंडे ने दावा किया कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की है।

दिवंगत केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों से समय-समय पर अफवाहें फैलती रही हैं कि वह बीजेपी से असंतुष्ट हैं और किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की योजना बना रही हैं। इस तरह की नवीनतम ‘खबरों’ में एक टीवी चैनल की ओर से यह बताया गया कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगी, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को कहा कि अगर उन्होंने ऐसा फैसला किया तो उनका ‘स्वागत’ किया जाएगा।

टीवी चैनल पर मानहानि का केस करने की धमकी
मुंडे ने कहा, ‘यह बकवास है। मैंने कभी भी बीजेपी के प्रति कोई तथाकथित नाखुशी व्यक्त नहीं की है, न ही किसी पद की मांग की है या कहा है कि मैं किसी पार्टी में जाऊंगी… फिर भी समय-समय पर ऐसी शरारतपूर्ण खबरें मीडिया में फैलाई जा रही हैं। यह स्पष्ट रूप से मेरे राजनीतिक करियर को खत्म करने की साजिश है।’

उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी सोनिया गांधी या राहुल गांधी जैसे कांग्रेस नेताओं को नहीं देखा है या उनसे मुलाकात नहीं की है। उन्‍होंने इस मामले में संबंधित टीवी चैनल पर मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी।

दो महीने का ब्रेक लेंगी पंकजा मुंडे
मुंडे ने दोहराया कि वह पिछले दो दशकों से बीजेपी के साथ हैं और उसके साथ काम करना जारी रखेंगी ‘क्योंकि पीठ में छुरा घोंपना और विश्वासघात मेरे खून में नहीं है।’ साथ ही उन्होंने अटकलों के मौजूदा दौर से निपटने के लिए दो महीने के ‘ब्रेक’ की घोषणा की।

पंकजा मुंडे के बयान के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया। फडणवीस ने कहा, ‘पंकजा ताई हमारी पार्टी की नैशनल सेक्रेटरी हैं। वह राष्ठ्रीय स्तर की नेता हैं। उनके कुछ व्यक्तिगत मत हैं। एनसीपी के आने के बाद जाहिर सी बात है कि हमारे यहां के लोगों का उस पार्टी से लगातार संघर्ष रहा है सलिए एक दिन में सब इसे स्वीकार नहीं कर पाएंगे। पंकजा मुंडे वरिष्ठ नेता हैं। उनके मन में कुछ बात होगी तो हम उसे समझ लेंगे। हम उनसे बात करेंगे।’

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...