10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यप्राइमरी के बच्चों ने पीएम मोदी पर की थी गलत टिप्पणी, पुलिस...

प्राइमरी के बच्चों ने पीएम मोदी पर की थी गलत टिप्पणी, पुलिस ने स्कूल पर लगा दिया देशद्रोह का केस, HC ने ऐसे किया इंसाफ

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ देशद्रोह का मामला रद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्द अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना थे, लेकिन ये देशद्रोह के दायरे में तो बिलकुल भी नहीं आते। ऐसे में दर्ज केस का कोई औचित्य नहीं है।

कलबुर्गी बेंच के जस्टिस हेमंत चंदनगौदार ने बीदर के न्यू टाउन पुलिस थाने में शाहीन स्कूल के प्रबंधकों अलाउद्दीन,अब्दुल खालिक, मोहम्मद बिलाल इनामदार और मोहम्मद मेहताब के खिलाफ दर्ज किए गए केसों को रद कर दिया। अदालत ने कहा कि इस मामले में आईपीसी की धारा 153 (ए)(धार्मिक गुटों के बीच वैमनस्य पैदा करना) के तहत कोई केस नहीं बनता।

जस्टिस चंदनगौदार ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल कि प्रधानमंत्री को चप्पलों से पीटा जाना चाहिए, न केवल अपमानजनक हैं बल्कि गैरजिम्मेदाराना भी है। सरकार की नीतियों की रचनात्मक अलोचना की अनुमति है। लेकिन नीतिगत निर्णय लेने के लिए संवैधानिक पदाधिकारियों को अपमानित नहीं किया जा सकता।
कोर्ट ने पूछा- स्कूल के भीतर हुए नाटक से लोग कैसे भड़क सकते हैं

अदालत ने कहा कि आरोप हैं कि बच्चों ने जो नाटक का मंचन किया उसमें सरकार के कई कानूनों की आलोचना की गई। नाटक में कहा गया कि अगर ऐसे कानूनों को लागू किया गया तो मुसलमानों को देश छोड़ना पड़ सकता है। नाटक का मंचन स्कूल परिसर के अंदर हुआ। बच्चों ने ऐसे कोई शब्द इस्तेमाल नहीं किए जो हिंसा के लिए लोगों को भड़काते हों अथवा अव्यवस्था फैलाते हों।

हाईकोर्ट ने कहा कि इस नाटक की जानकारी लोगों को तब हुई जब एक आरोपी ने इस नाटक का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि इसलिए इस बात की कल्पना दूर दूर तक नहीं की जा सकती कि याचिकाकर्ताओं ने नाटक का मंचन सरकार के खिलाफ हिंसा के लिए लोगों को भड़काने के लिए किया था।

स्कूल के कक्षा चार, पांच और छह के छात्रों ने 21 जनवरी 2020 को संशोधित नागरिकता कानून तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ एक नाटक का मंचन किया था और इसके बाद स्कूल प्रशासन के खिलाफ राजद्रोह की प्राथमिकी दर्ज की गई। स्कूल ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती देकर खारिज करने की मांग की थी।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...