10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यऐसी क्या बात हुई कि खिलाखिला उठे मोदी और गडकरी ने हाथ...

ऐसी क्या बात हुई कि खिलाखिला उठे मोदी और गडकरी ने हाथ पकड़ माथे से लगा लिया?

Published on

नई दिल्ली

राजनीति के गलियारों से हकीकत से ज्यादा फसाने ही बाहर आते हैं। एक सच के अनुपात में पता नहीं कितने अफवाह! राजनीति को दावों की दुनिया भी कहें तो कुछ गलत नहीं। दावे पर दावे। पता ही नहीं चलता किसका दावा सही और किसका गलत। ऐसा ही एक दावा किया जाता रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आपसी रिश्तों को लेकर। कहा जाता है कि नितिन गडकरी खुद प्रधानमंत्री बनना चाहते थे, बल्कि अब भी चाहते हैं, इसलिए नरेंद्र मोदी उनसे थोड़ा असहज रहते हैं। दावा किया जाता है कि नितिन गडकरी बीच-बीच में जो पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हैं, वो दरअसल पीएम मोदी और उनके लंबे वक्त से जोड़ीदार अमित शाह पर ही निशाना होता है। लेकिन आज एक तस्वीर आई है जिससे हकीकत और फसाने का अंतर आसानी से समझ में आ जाएगा।

रायपुर में दिखी मोदी-गडकरी की केमिस्ट्री
यह तस्वीर है छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने और बनकर तैयार हो चुके प्रॉजेक्ट्स का लोकार्पण करने के लिए रायपुर में थे। प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोमेंटो देकर स्वागत किया। उसी मंच पर पीएम के मंत्रिमंडल के साथी नितिन गडकरी भी मौजूद थे। सीएम ने पीएम का स्वागत किया तो मंच संचालनकर्ता ने गडकरी को न्योता दिया कि वो पीएम को सम्मानित करें। गडकरी उठे और एक अंगवस्त्र लेकर पीएम की तरफ बढ़े। पीएम मोदी भी अपनी कुर्सी से उठ गए। गडकरी की नजर से नजर टकराते ही पीएम मोदी खिलखिलाकर हंस पड़े। न जाने, कुछ बात हुई या फिर यूं ही पीएम के चेहरे पर मुस्कान आ गई, लेकिन वह नजारा बड़ा अद्भुत था।

देर तक नहीं रुकी पीएम मोदी की हंसी
पीएम की हंसी रुकी भी नहीं थी कि गडकरी ने उन्हें अंगवस्त्र देने के लिए हाथ बढ़ाया। पीएम मोदी खिलखिलाते हुए ही झुके और गडकरी ने उनके गले में अंगवस्त्र डाल दिया। मोदी उसी मुद्रा में अपनी गर्दन बाएं तरफ घुमाई। तब तक गडकरी ने उनका दांया हाथ पकड़ा और झुककर अपने माथे से लगा लिया। प्रधानमंत्री तब तक हंसते रहे। इतनी लंबी और इतनी जोरदार हंसी के पीछे कुछ बात तो जरूर हुई होगी। हंसने से पहले पीएम को गडकरी से कुछ कहते भी देखा गया। पता नहीं क्या बात हुई कि ऐसी हंसी छूट पड़ी। खैर जो भी बातचीत हुई हो, लेकिन यह दृश्य बहुत कुछ कहता है। पीएम मोदी और मंत्री गडकरी की यह तस्वीर अपने आप में एक कहानी का शीर्षक है।

नंदी की मूर्ति का भेंट
बहरहाल, पीएम ने अपना हाथ गडकरी के हाथ में महसूस किया तो फिर दोनों ने हाथ मिलाकर गर्मजोशी दिखाई। हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिनंदन किया। फिर गडकरी थोड़े पीछे हटे और पीएम ने गले से अंगवस्त्र निकाला। तभी मंच संचालनकर्ता ने घोषणा की कि गडकरी भगवान शिव के वाहन नंदी की मूर्ति पीएम को देंगे। गडकरी के हाथ में नंदी की मूर्ति आ चुकी थी। वो फिर से पीएम की तरफ बढ़े और उन्हें मूर्ति सौंप दी। फिर दोनों ने मीडिया के लिए तस्वीरों के पोज दिए और दोनों अपनी-अपनी सीट पर बैठ गए।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...