6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeमणिपुर घटना पर इस एक्ट्रेस ने PM मोदी से मांगा जवाब, रेणुका...

मणिपुर घटना पर इस एक्ट्रेस ने PM मोदी से मांगा जवाब, रेणुका शहाणे बोलीं- बेशर्मी जिंदाबाद, जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो…

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना की हर कोई निंदा कर रहा है। एंटरटेनमेंट जगत के तमाम लोग इस मुद्दे को लेकर आवाज उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में इस मामले को लेकर आश्वासन दिया है किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जिसके बाद एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने पीएम मोदी के इस भाषण को ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

अब तक कुछ क्यों नहीं किया?
मीरा चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा,”नरेंद्र मोदी, मुझे खेद है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। जो लोग आपको वोट देते हैं वे आपसे बेहतर की उम्मीद करते हैं। इस बात का कुछ तो जवाब होना ही चाहिए कि 40 दिनों में इस पर कुछ क्यों नहीं किया गया और अब जब वीडियो सामने आया है तो पूरी मशीनरी जाग गई है। अब तक सब लोग क्यों सो रहे थे?”

रेणुका शहाणे भी भड़कीं
आशुतोष राणा ने इस मामले को लेकर ट्विटर पर क्रिप्टिक पोस्ट किया था। अब उनकी पत्नी रेणुका शहाणे ने ट्वीट करते हुए नाराजगी जाहिर की है। दरअसल कहा जा रहा है कि जिस वक्त उन महिलाओं को नग्न कर घुमाया जा रहा था, पुलिस वहां मौजूद थी। इस बात को लेकर रेणुका ने इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर को शेयर किया है, जिसमें पुलिस की मौजूदगी के बारे में बताया गया है।

उन्होंने लिखा,”जब रक्षक ही भक्षक बन जाते हैं तो न्याय मिलना असंभव है। जिनकी देख-रेख में ४ मई को यह जघन्य अपराध किया गया, वो ही अब अचानक जग गए और उन हजारों पापियों में से किसी एक को गिरफ्तार किया, ताकी लोग किसी तरह इस शर्मसार करनेवाले कुकर्म को भूल जाए। इनका ज़मीर मर चुका है। बेशर्मी जिंदाबाद।

अली गोनी बोले- अंत नजदीक है
टीवी एक्टर और बिग बॉस फेम अली गोनी ने ट्विटर पर इस घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा,”जिस देश में औरत को सबसे बड़ा दर्जा दिया जाता है, उस देश में ये हो रहा है। अंत नजदीक है। #Shame #Manipur

अब नकली कार्रवाई करनी पड़ेगी-वरुण ग्रोवर
राइटर वरुण ग्रोवर ने इस मामले को लेकर ट्वीट करते हुए इस मामले की निंदा की है। उन्होंने लिखा,”उनको अभी भी ढेले भर की शर्म नहीं है कि उनके राज में mob-violence अपने चरम पर है। उन्हें बस इस बात का ग़ुस्सा है कि internet shutdown के बावजूद उनके समर्थन वाली भीड़ के कुकर्मों का विडियो बाहर आ गया और अब उन्हें नक़ली कार्यवाही करनी पड़ेगी।”

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...