11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस के जवान ने विदेशी नागरिक को बनाया 'मामू', वीडियो वायरल...

दिल्ली पुलिस के जवान ने विदेशी नागरिक को बनाया ‘मामू’, वीडियो वायरल हुआ तो हो गया सस्पेंड

Published on

नई दिल्ली

भारत में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मोदी सरकार की और से तमाम कोशिशें हुई, कई नए कानून बनाए लेकिन देश की बात छोड़ दीजिये, देश की राजधानी दिल्ली में भी पुलिस वाले मिनटों में देश की गरिमा को तार-तार करने में वक्त नहीं लगाते। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें दिल्ली पुलिस के जवान ने एक कोरियाई शख्स की गाड़ी का चालान करने के नाम पर पांच हजार रुपए वसूल लिए।

दिल्ली पुलिस के जवान ने पैसे लेकर नहीं दी रसीद
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स को नियम तोड़ने के बाद एक ट्रैफिक पुलिस ने रोका। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस का जवान शख्स के पास आकर पांच हजार रुपए जुर्माना भरने की बात कहता है। कोरियाई शख्स पांच सौ रुपए की पेशकश करता है तो दिल्ली पुलिस का जवान समझाते हुए कह रहा है कि पांच सौ नहीं बल्कि पांच हजार रुपए।

कैमरे में रिकॉर्ड हुई दिल्ली पुलिस की करतूत
कोरियाई शख्स अपनी जेब से पांच हजार रुपए निकालकर देता है। दिल्ली पुलिस का जवान पांच सौ रुपए उसे वापस कर देता है और बाकी के पैसे बिना रसीद दिए ही लेकर निकल गया। कोरियाई शख्स की गाड़ी में लगे कैमरे में यह पूरा प्रकरण कैद हो गया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दिल्ली पुलिस पर सवाल उठने लगे।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बिना रसीद दिए पैसा लेने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पुलिस ने आगे कहा, “भ्रष्टाचार के प्रति दिल्ली पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है।” हालांकि आरोपी पुलिसकर्मी का कहना है कि वह शख्स को रसीद देने ही वाला था लेकिन तब तक वह गाड़ी लेकर वहां से चला गया।

शख्स साउथ कोरिया का रहने वाला है वह दिल्ली घूमने आया था। इस दौरान उसने एक कार किराए पर ली थी और दिल्ली की सड़कों पर निकल पड़ा था। शख्स ने अपने अपलोड किये गये वीडियो में कहा कि मुझे नहीं पता कि पुलिस ने मुझे क्यों रोका और इतने पैसे लिए?शख्स ने कहा, ‘शायद यहां कानून का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।’ शख्स ने अपने अपलोड किये गये वीडियो के टाइटल में लिखा है कि जानिए क्या कारण है कि आपको इंडिया में कार नहीं चलानी चाहिए।

 

Latest articles

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...