17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedएक साल में पूंजी दोगुनी, नए ऑर्डर मिलने के बाद IRFC के...

एक साल में पूंजी दोगुनी, नए ऑर्डर मिलने के बाद IRFC के शेयर बन सकते हैं रॉकेट!

Published on

नई दिल्ली

मंगलवार को इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयरों में 1 दिन में 6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर पिछले 1 साल में निवेशकों को 90 फ़ीसदी से अधिक का रिटर्न दे चुके हैं. मंगलवार को इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन के शेयरों में आई तेजी की वजह राइट्स लिमिटेड के साथ एक मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग पर साइन करना है. रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट और फाइनेंसिंग के लिए दोनों कंपनियों के बीच यह समझौता हुआ है.

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन और राइट्स लिमिटेड ने मिलकर सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है. IRFC ने अब रेलवे के उन प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय मदद उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है जो किसी वजह से पीछे रह गए हैं.

इसके साथ ही इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन ने रेल प्रोजेक्ट की टेक्निकल वायबिलिटी, फाइनेंशियल, एडवाइजरी सर्विस और कंसलटेंसी सर्विस के जरिए रेलवे के कामकाज में तेजी लाने का फैसला किया है. वित्त वर्ष 2023 में इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन का रेवेन्यू 7548 करोड़ रुपए को पार कर गया है. IRFC का कामकाजी प्रॉफ़िट 23,798 करोड़ रुपए पर रहा है जिसमें साल दर साल आधार पर 18 फ़ीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. जबकि टैक्स चुकाने के बाद मुनाफा 4 फीसदी बढ़कर 6337 करोड़ रुपए को पार कर गया है.

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन वित्तीय बाजार से फंड लेती है और उसे इंडियन रेलवे को एसेट बनाकर उससे पैसे वसूलती है. 17 जून 2022 को ₹19.80 के लेवल से अब तक इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन के शेयरों ने निवेशकों की पूंजी 2 गुना से अधिक बढ़ा दी है. 7 मई 2021 को ₹21 के लेवल से अब तक इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन के शेयरों ने निवेशकों की पूंजी 2 गुना से अधिक बढ़ा दी है. अगर आप भी शेयरों में निवेश से कमाई करना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन के शेयरों पर नजर रख सकते हैं.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...