17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedतोड़ा जाएगा दिलीप कुमार का बंगला, बनेगा लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट, आएगा 900...

तोड़ा जाएगा दिलीप कुमार का बंगला, बनेगा लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट, आएगा 900 Cr का रेवेन्यू

Published on

बॉलीवुड के महान कलाकार और ट्रेजिडी किंग के नाम से मशहूर रहे दिलीप कुमार के पाली हिल स्थित बंगले को अब जल्द ही 11 मंजिला आलीशान रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में तब्दील कर दिया जाएगा। दिलीप कुमार के दिल के करीब रहे इस बंगले को तोड़कर अब इसमें एक्टर की याद में संग्रहालय भी बनाया जाएगा। दिलीप कुमार का यह बंगला आधे एकड़ में फैला हुआ है। इसका 1.75 वाख वर्ग फुट से अधिक कंस्ट्रक्शन एरिया है, जिसपर 11 फ्लोर बनाए जाएंगे।

Dilip Kumar का यह पाली हिल वाला प्लॉट कई साल से कानूनी पचड़े में फंसा था। एक्टर के परिवार ने एक बिल्डर पर उनकी संपत्ति पर कब्जा करने के इरादे से फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया था। लंबे समय तक चली कानूनी लड़ाई के बाद यह प्लॉट 2017 में दिलीप कुमार की पत्नी Saira Banu को मिल गया था।

रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के अलावा दिलीप कुमार म्यूजियम
दिलीप कुमार के परिवार ने अब इस बंगले और प्लॉट को 11 मंजिला लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट और एक संग्रहालय बनाने की अनुमति दे दी है। इन दोनों के लिए एंट्रेस अलग-अलग होगा। बताया जा रहा है कि इस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट से 900 करोड़ रुपये से अधिक का रेवेन्यू आएगा। ‘हाउसिंग डॉट कॉम’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में इस बंगले की कीमत 350 करोड़ रुपये थी।

दिलीप कुमार ने 1953 में खरीदा था बंगला, जानिए विवाद
दिलीप कुमार ने 1953 में इस बंगले को कमरुद्दीन लतीफ नाम के एक शख्स से करीब 1.4 लाख रुपये में खरीदा था। जिस प्लॉट पर यह बंगला बना है, उसे कमरुद्दीन लतीफ ने 1923 में मुलराज खतायु नाम के शख्स के परिवार से 999 सालों की लीज पर लिया था। विवाद तब खड़ा हुआ जब एक लोकल बिल्डर ने दावा किया कि उस बंगले पर दिलीप कुमार का नहीं बल्कि उसका मालिकाना हक है। यह विवाद 2017 तक चलता रहा और फिर सायरा बानो और एक्टर को इसका मालिकाना हक मिला।

2021 में दिलीप कुमार का निधन
दिलीप कुमार की बात करें तो उनका 7 जुलाई 2021 में हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया था। वह तब 98 साल के थे। वह pleural effusion के अलावा उम्र संबंधी कई बीमारियों से जूझ रहे थे।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...