8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedटमाटर पहुंचा 300 के पास तो सरकारी टमाटर के लिए मच गई...

टमाटर पहुंचा 300 के पास तो सरकारी टमाटर के लिए मच गई मारामारी

Published on

सरकार ने जब रियायती दर पर टमाटर बिकवाना शुरू किया था, उस समय टमाटर की कीमत 250 रुपये किलो के आसपास चल रही थी। उस समय सरकारी टमाटर 90 रुपये किलो बेचा जा रहा था। अभी यह 70 रुपये किलो की दर से बेचा जा रहा है। एक बार फर से जब टमाटर महंगा हुआ है तो रियायती टमाटर लेने वालों की लंबी लाइनें लगने लगी है। कहीं-कहीं इसके लिए मारा-मारी मचने की भी खबर है।

टमाटर के दाम फिर चढ़े
पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद टमाटर की फसल पर फिर प्रभावित हुई है। गर्मी के दिनों में दिल्ली के बाजार में हिमाचल प्रदेश से काफी फल और सब्जी आती है। इस समय हिमाचल में बारिश और भू-स्खलन होने से कई रास्ते कट गए हैं। कुछ किसान हिम्मत कर दिल्ली आ रहे हैं, लेकिन उन्हें सात-आठ घंटे ज्यादा का रास्ता तय कर पहुंचना पड़ रहा है।

थोक में ही दाम काफी चढ़ गए
दिल्ली स्थित एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी, आजापुर सब्जी मंडी के एक टमाटर कारोबारी के मुताबिक इस समय थोक रेट की चढ़े हुए हैं। यदि आप अच्छे किस्म के टमाटर की बात करें तो थोक में ही 230 से 250 रुपये किलो बिक रहा है। औसत किस्म के टमाटर की कीमत भी 170 रुपये किलो है।

फिलहाल दाम में कमी के आसार नहीं
टमाटर के होलसेल ट्रेडर्स का कहना है कि टमाटर का दाम तब तक सामान्य नहीं होगा, जब तक लोकल टमाटर बाजार में नहीं आएंगे। अभी स्थानीय खेतों में टमाटर के पौधे रोपे ही जा रहे हैं। इसे फसल देने लायक होने में एक से डेढ़ महीने का समय और लगेगा। मतलब अक्टूबर से पहले दाम सामान्य होने के चांसेज नहीं हैं।

सरकार ने बेचना शुरू किया टमाटर
दिल्ली में सरकारी टमाटर बेचने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी दो एजेंसी एनसीसीएफ और नेफेड को अधिकृत किया है। शुरू में ये दोनों एजेंसियां 90 रुपये किलो की दर पर सरकारी टमाटर बेचती थी। लेकिन बाद में टमाटर का भाव थोड़ा घटने की वजह से रियायती टमाटर का दाम भी घटा कर 70 रुपये किलो कर दिया गया था।

पहले नहीं पूछ रहे सरकारी टमाटर
एनसीसीएफ के एरिया मैनेजर वाई पी सिंह बताते हैं कि शुरू में उनकी गाड़ी के टमाटर को लोग ज्यादा नहीं पूछ रहे थे। जोर बाग, साउथ एक्सटेंशन, आईटीओ तथा कुछ अन्य इलाकों में तो उनकी टमाटर की गाड़ी का पूरा माल बिक भी नहीं पाता था।

अब मच रही है मारामारी
वाई पी सिंह बताते हैं पिछले कुछ दिनों से रियायती टमाटर के लिए मारामारी मच रही है। स्थिति यह है कि साउथ दिल्ली में 70 रुपये किलो टमाटर खरीदने के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं। जोर बाग जैसे पॉश इलाके के आरडब्ल्यूए से फोन कर टमाटर की गाड़ी भेजने की मांग की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...