8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedसाउथ एक्ट्रेस के पति की हार्ट अटैक से मौत, 1 साल पहले...

साउथ एक्ट्रेस के पति की हार्ट अटैक से मौत, 1 साल पहले हुई शादी, रहे फिटनेस कोच

Published on

साउथ की जानी मानी टीवी एक्ट्रेस श्रुति शनमुग प्रिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. श्रुति के पति अरविंद शेखर की अचानक मौत हो गई है. अरविंद की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. 2 अगस्त को अरविंद की मौत हुई थी. 30 साल के अरविंद शेखर एक बॉडी बिल्डर थे. कपल की शादी मई 2022 में हुई थी और अब उनका साथ खत्म हो गया है.

एक्ट्रेस के पति का हुआ निधन
बताया जा रहा है कि अरविंद शेखर पेशे से फिटनेस कोच थे. उनकी उम्र 30 साल थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्ट अटैक आने पर अरविंद शेखर को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया था. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. पिछले साल हुई मिस्टर तमिलनाडु 2022 प्रतियोगिता का खिताब भी अरविंद ने जीता था. मई के महीने में कपल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह भी मनाई थी. अरविंद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ध्यान दिया जाए तो पता चलता है कि वो इंजीनियर भी थे.

पति के नाम श्रुति की पोस्ट
पति की मौत के बाद श्रुति शनमुग प्रिया शोक में डूबी हुई हैं. उन्होंने पति के नाम एक पोस्ट शेयर की है. अरविंद शेखर संग हैप्पी और रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए श्रुति ने लिखा, ‘सिर्फ शरीर दुनिया को छोड़कर गया है. लेकिन तुम्हारी आत्मा और दिमाग मेरे पास है और मुझे आज भी सुरक्षित रखे हुए है और हमेशा रखेगा. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरे प्यार अरविंद शेखर.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘तुम्हारे लिए मेरा प्यार और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है और साथ में हमारी पहले से ढेरों यादें हैं. इन्हें मैं जिंदगीभर संजोकर रखने वाली हूं. मैं तुम्हें याद कर रही हूं और तुमसे बहुत प्यार करती हूं अरविंद. महसूस हो रहा है कि तुम मेरे साथ ही हो. (02/08/2023). #loveyouhusband.’

श्रुति शनमुग प्रिया और अरविंद शेखर ने मई 2022 में शादी की थी. धूमधाम से हुई इस शादी में एक्ट्रेस और उनके पति के परिवार सहित ढेरों मेहमान पहुंचे थे. अब श्रुति की दुनिया सूनी हो चुकी है, लेकिन इस मुश्किल समय में भी उन्होंने हिम्मत नहीं खोई है. इंडस्ट्री के सेलेब्स और श्रुति के फैंस उनके सपोर्ट में खड़े हैं और उनके लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं.

श्रुति को अपने टीवी शो Nathaswaram के लिए जाना जाता है. इसके अलावा उन्होंने Vani Rani, Kalyan Parisu और Ponnoonjal जैसे टीवी शोज में काम किया है. साथ ही कुछ फिल्मों में भी श्रुति नजर आ चुकी हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...