17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedएसबीआई की पहली तिमाही में ताबड़तोड़ कमाई... मुनाफे में 178% का इजाफा

एसबीआई की पहली तिमाही में ताबड़तोड़ कमाई… मुनाफे में 178% का इजाफा

Published on

नई दिल्ली,

देश में पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने अपनी पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं. शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़े देखकर कहा जा सकता है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस तिमाही में ताबड़तोड़ कमाई की है. स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, SBI का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 178 फीसदी बढ़ा है. जबकि बैंक की ब्याज से होने वाली आय में 25 फीसदी की उछाल दर्ज किया गया है.

नेट प्रॉफिट में आया जबरदस्त उछाल
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जून 2023 तिमाही नतीजे जारी करते हुए बताया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 178.24 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 16,884.29 करोड़ रुपये रहा है. इससे पिछले साल की समान तिमाही में एसबीआई का नेट प्रॉफिट 6,068.08 करोड़ रुपये रहा था. वहीं इस अविध में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम यानी ब्याज से होने वाली आय में 24.7 फीसदी की तेजी आई है और ये 38,905 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के 31,196 करोड़ रुपये रही थी.

एनालिस्ट्स के अनुमान से बेहतर नतीजे
एसबीआई ने जो तिमाही नतीजे पेश किए हैं, उनका आंकड़ा एनालिस्ट्स द्वारा जताए जा रहे पूर्वानुमान से बेहतर रहे हैं. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एनालिस्ट SBI Net Profit जून तिमाही में 120-160 फीसदी के बीच रहने का उम्मीद लगाए थे. आंकड़ों के मुताबिक, पहली तिमाही में स्टेट बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 24 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 3.47 फीसदी हो गया, जो एक साल पहले की तिमाही में 3.23 फीसदी था. हालांकि, एनआईएम का ताजा आंकड़ा मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में 3.84 फीसदी से 37 बेसिस प्वाइंट नीचे था.

एसेट क्वालिटी में भी बड़ा सुधार
बैंक की एसेट क्वालिटी की बात करें तो जून तिमाही में SBI Gross NPA घटकर कुल लोन के 2.76 फीसदी पर आ गया है. ये मार्च तिमाही में 2.78 फीसदी और एक साल पहले की समान तिमाही में 3.9 फीसदी पर रहा था. इस हिसाब से देखें तो ग्रॉस एनपीए एक साल पहले की तुलना में 115 बेसिस प्वाइंट कम हुआ है. एसबीआई द्वारा की गई प्रोविजनिंग जून तिमाही में घटकर 2,501 करोड़ रुपये पर आ गई. बीते साल की समान तिमाही में ये आंकड़ा 4,392 करोड़ रुपये पर रहा था.

स्टॉक पर नहीं दिशा शानदार नतीजों का असर
देश के सबसे बड़े बैंक के शानदार नतीजों का असर एसबीआई के शेयरों पर नजर नहीं आया. शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद आई जोरदार तेजी के बावजूद SBI Stock दोपहर 3.14 बजे तक 2.76 फीसदी टूटकर 574.20 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. यहां बता दें कि खबर लिखे जाने तक Stock Market के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर थे. जहां एक ओर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 512.98 अंक की बढ़त लेते हुए 65,753.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं एनएसई का निफ्टी 148.70 अंकों की तेजी लेते हुए 19,530.35 रुपये पर था.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...