9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorized‘मुसलमान खुद हुकूमत को सौंप दें मस्जिद’, KRK ने कहा- सरकार ने...

‘मुसलमान खुद हुकूमत को सौंप दें मस्जिद’, KRK ने कहा- सरकार ने ले लिया है यह फैसला

Published on

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर अभिनेता और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ KRK ने कहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद को मंदिर ही बनाना है। बेहतर होगा कि मुसलमान स्वयं उसे सौंप दें। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा, “जब हुकूमत ने मन बना लिया है कि ज्ञानवापी मस्जिद को मंदिर बनाया जाएगा, तो फिर सरकार को कोई रोक नहीं सकता! तो मेरे ख़्याल में अब मुस्लिम समाज को ख़ुद ही मस्जिद को सरकार के हवाले कर देना चाहिए!”

सोशल मीडिया पर लोगों ने किये कमेंट
केआरके के इस बयान पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कमेंट किया है। लोगों का कहना है कि सरकार को मंदिर से मतलब नहीं है, उसको उससे लोगों को भड़काना उद्देश्य है।

एक यूजर ने कहा- उकसाना और ध्रूवीकरण है उद्देश्य
@NadeemRamAli ने कहा, “अरे भाई इनका प्लान बहुत बड़ा है इनका प्लान मस्जिद की जगह मंदिर बनाना नहीं है इनका प्लान है दंगे कराना । किसी भी प्रकार मुसलमानों को उकसाया जाए। ज्ञानवापी मस्जिद का मामला हो, या तीन मुसलमानों को ट्रेन में गोली मार देना, या हरियाणा में चुनौती देकर जाना, यह सारे तार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं मकसद है मुसलमानों को उकसाना, ताकि दंगे हो जाएं और भाजपा के पक्ष में ध्रुवीकरण होना शुरू हो जाए।”

@hameedhayat ने कमेंट किया, “क्यों भाई सच्चाई के लिए लड़ना चाहिए, @RahulGandhi को भी सरकार जेल भेजना चाहती थी लेकिन वो डरे नहीं, आज जीत तो हुई। कम से कम सच्चाई तो बाहर आयेगी।” @im_qyas ने कहा, “सरकार अगर ऐसा कर रही है तो समझो एक तरीके से उद्धार ही कर रही है। ज्ञानवापी में कितने चीजे जैसे त्रिशूल कमल का फूल मूर्ती। जो इस्लाम मे हराम है। तो हराम काम रोककर इस्लाम फॉलो करने का मौका ही दे रही है सरकार।”

यूपी के वाराणसी जिले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शनिवार 5 अगस्त 2023 को दूसरे दिन फिर ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण का काम शुरू किया। सरकारी वकील राजेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार को दूसरे दिन के सर्वे कार्य में मुस्लिम पक्ष के पांच लोग भी शामिल हुए। मिश्रा के मुताबिक, एएसआई टीम शनिवार सुबह ज्ञानवापी परिसर पहुंची और दूसरे दिन का सर्वे कार्य शुरू किया, जो शाम पांच बजे समाप्त होगा। मिश्रा शुक्रवार को दिन भर हुए सर्वे के दौरान सर्वेक्षण टीम के साथ थे। हालांकि, शुक्रवार को हुए सर्वे कार्य में मुस्लिम पक्ष शामिल नहीं हुआ था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...