17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedओला इलेक्ट्रिक में फिर इस्तीफों की झड़ी! भाविश अग्रवाल के करीबी दो...

ओला इलेक्ट्रिक में फिर इस्तीफों की झड़ी! भाविश अग्रवाल के करीबी दो अधिकारियों ने कंपनी छोड़ी

Published on

नई दिल्ली

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक में एक बार फिर टॉप लेवल पर भगदड़ मची हुई है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी के दो बड़े अधिकारियों ने कंपनी छोड़ दी है। इनमें प्लानिंग एंड स्ट्रैटजी के हेड स्लोकर्थ दास और पार्टनरशिप एंड कॉरपोरेट अफेयर्स के हेड सौरभ शारदा शामिल हैं। ये दोनों पिछले सात-आठ साल से ओला से जुड़े हैं और कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इन दोनों अधिकारियों ने सात साल से अधिक समय तक कंपनी में अपनी सेवा दी है और हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामना देते हैं। दो और बड़े अधिकारियों के कंपनी छोड़ने की चर्चा है। लेकिन कंपनी ने इसका खंडन किया है।

दास ने 2015 में ओला कैब्स में मैनेजर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और तीन साल में वह फ्लीट मैनेजमेंट के हेड बन गए थे। तीन साल पहले उन्हें ओला इलेक्ट्रिक की कोर टीम का हिस्सा बनाया गया था। आज उनका कंपनी में आखिरी दिन है। शारदा भी ओला इलेक्ट्रिक की फाउंडिंग टीम का हिस्सा थे। इस तरह की भी चर्चा है कि सीएक्सओ लेवर के दो और अधिकारियों ने भी कंपनी छोड़ दी है। लेकिन कंपनी ने इसका खंडन करते हुए कहा कि यह उसे बदनाम करने की साजिश है।

पिछले साल भी लगी थी इस्तीफों की झड़ी
पिछले साल ओला इलेक्ट्रिक के कई बड़े अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था। कंपनी के कई स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं सामने आने के बाद ऐसा हुआ था। लेकिन करीब एक साल से स्थिरता का माहौल था। भाविश अग्रवाल ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा था कि बिजनस की यात्रा में कई बार लोग आपसे सहमत नहीं होते हैं। आपके न चाहते हुए भी लोग अलग हो जाते हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च में खत्म हुए पिछले वित्तीय वर्ष में 33.5 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया। इस कंपनी में सॉफ्टबैंक का निवेश है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...