17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedसरकार ने दी राहत! 1 नवंबर से लैपटॉप बैन का नियम होगा...

सरकार ने दी राहत! 1 नवंबर से लैपटॉप बैन का नियम होगा लागू, जानें पूरी डिटेल

Published on

सरकार ने लैपटॉप और कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि मोदी सरकार की ओर से 4 अगस्त को लैपटॉप, कंप्यूटर आयात बैन करने का ऐलान किया गया था। हालांकि अब मोदी सरकार ने लैपटॉप कंपनियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने लैपटॉप पर बैन 1 नवंबर से लागू करने का फैसला किया है। ऐसे में लैपटॉप कंपनियों को करीब 3 माह की छूट मिल गई है।

नहीं बढ़ेंगे लैपटॉप कंप्यूटर के दाम
अगर केंद्र सरकार की ओर से लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर बैन के फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया जाता, तो लैपटॉप और कंप्यूटर की डिमांड में इजाफा होता। ऐसे में इनकी कीमत में भी बेतहाशा इजाफा होने की उम्मीद थी। हालांकि अब लैपटॉप और कंप्यूटर कंपनियां जैसे एचपी, सैमसंग, लेनोवो को तीन माह का लंबा वक्त मिल गया है। ऐसे में इन कंपनियों को पास भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी स्थापित करने का पर्याप्त वक्त मिल गया है।

फेस्टिवल सीजन में नहीं होगी लैपटॉप कंप्यूटर की कमी
दरअसल भारत में दशहरा दीवाली का फेस्टिवल सीजन आ रहा है। ऐसे वक्त में भारत में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट जैसे लैपटॉप, मोबाइल और कंप्यूटर की भारी डिमांड रहती है। फेस्टिवल सीजन के लिए लैपटॉप और कंप्यूटर कंपनियां बड़े पैमाने पर स्टॉक तैयार करती हैं। अब जैसा कि मालूम भारत में बिकने वाले ज्यादातर लैपटॉप और कंप्यूटर विदेश से मंगवाए जाते हैं, तो ऐसे में इन कंपनियों को फेस्टिवल सीजन के लिए बनाए गए लैपटॉप और कंप्यूटर की बिक्री का ज्यादा वक्त मिल गया है। यह कंपनियां अपने प्रोडक्शन को भारत में फेस्टिवल सीजन के लिए स्टॉक कर सकती हैं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...