10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorizedदेश में तेजी से बढ़ रहे करोड़पति, हो रही छप्परफाड़ कमाई, आंकड़े...

देश में तेजी से बढ़ रहे करोड़पति, हो रही छप्परफाड़ कमाई, आंकड़े देख रह जाएंगे दंग

Published on

भारत में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस साल इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग डेटा में इस बात का पता चला है। इस डेटा के मुताबिक, देश में एक करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाले टैक्सपेयर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। कोरोना काल के बाद से इसमें ओर उछाल आया है। देश में लोगों की कमाई बढ़ रही है। अमीरों की संख्या बढ़ने के साथ देश में विकास की रफ्तार भी तेजी से बढ़ी है। जानकारों के मुताबिक, आने वाले समय में भारत तें अमीरों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। पिछले वर्षों के मुकाबले लोगों की इनकम बढ़ती जा रही है।

50 फीसदी से ज्यादा बढ़ी संख्या
रिपोर्ट के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए आईटीआर फाइल करने वालों में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा इनकम वाले टैक्सपेयर्स की संख्या 2.69 लाख रही है। यह साल 2018-19 के मुकाबले 49.4 फीसदी ज्यादा है। पिछले 4 सालों में देखें तो 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वालों की आधिकारिक संख्या 50 फीसदी के करीब बढ़ गई है।

1 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले बढ़े
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में एक करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वालों की संख्या 1.93 लाख थी। वित्त वर्ष 2018-19 में एक करोड़ से ज्यादा कमाने वालों की संख्या की बात करें तो यह 1.80 लाख थे।

बढ़ रहे टैक्सपेयर्स
1 करोड़ रुपये से ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले टैक्सपेयर्स की संख्या को साल 2019-20 के मुकाबले देखा जाए तो इसमें 41.5 फीसदी का इजाफा देखा गया है। जबकि 5 लाख रुपये से ज्यादा इनकम टैक्स देने वालों की संख्या सिर्फ 0.6 फीसदी ज्यादा रही है।

1.10 करोड़ टैक्सपेयर्स
वित्त वर्ष 2018-19 के मुकाबले देखा जाए तो 5 लाख से 10 लाख रुपये तक के टैक्स ब्रेकेट में 1.10 करोड़ टैक्सपेयर्स रहे हैं। आंकड़े दिखा रहे हैं कि देश में तेजी से अमीरों की संख्या बढ़ रही है। एक करोड़ से ज्यादा कमाने वाले बढ़ते जा रहे हैं।

टैक्स फाइल करने वालों की संख्या कम
देश की कुल आबादी की तुलना में, देश में टैक्स फाइल करने वालों की कुल संख्या बहुत कम है। सरकार विभिन्न रणनीतियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को टैक्स के दायरे में लाने का प्रयास कर रही है। हालांकि बीते वर्षों के मुकाबले यह संख्या बढ़ी है। लेकिन अभी भी पूरी आबादी में से सिर्फ 6 फीसदी लोग टैक्स चुकाते हैं।

लोगों की बढ़ी इनकम
आजादी के बाद से भारत ने तेजी से विकास किया है। इसी के साथ लोगों की इनकम भी बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो दशक की तुलना में अब भारतीय हर महीने काफी अच्छी कमाई कर पा रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...