22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedफिर बढ़ी तिरंगे की शान, एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने वैभव...

फिर बढ़ी तिरंगे की शान, एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने वैभव तनेजा को बनाया CFO

Published on

नई दिल्ली:

दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी टेस्ला ने भारतीय मूल के वैभव तनेजा को नया फाइनेंस चीफ बनाया है। तनेजा अभी कंपनी में चीफ अकाउंटिंग ऑफिसर हैं और उन्हें चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वह Zachary Kirkhorn की जगह लेंगे। Kirkhorn ने 13 साल की नौकरी के बाद शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह साल के अत तक कंपनी में बने रहेंगे। टेस्ला दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बनाती है। टेस्ला भारत आने की तैयारी कर रही है। हाल में मस्क ने अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। तनेजा टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में भी डायरेक्टर हैं।

45 साल के तनेजा मार्च 2019 से टेस्ला में चीफ अकाउंटिंग ऑफिसर के पद पर हैं। इससे पहले वह माई 2018 से कॉरपोरेट कंट्रोलर थे। तनेजा फरवरी 2017 से मई 2018 के बीच कंपनी में असिस्टेंट कॉरपोरेटर कंट्रोलर रहे। वह मार्च 2016 से मस्क की एक और कंपनी सोलरसिटी में फाइनेंस और अकाउंटिंग विभागों में विभिन्न पदों पर रहे। तनेजा ने जुलाई 1999 से मार्च 2016 के बीच भारत और अमेरिका में PricewaterhouseCoopers में काम किया।

साल के अंत तक बने रहेंगे Kirkhorn
इससे पहले टेस्ला के सीएफओ Kirkhorn ने 13 साल की सर्विस के बाद चार अगस्त को रिजाइन कर दिया। पिछले चार साल से वह कंपनी में Master of Coin और सीएफओ की जिम्मेदारी देख रहे थे। उनके कार्यकाल में टेस्ला ने शानदार ग्रोथ हासिल की। कंपनी ने उनके योगदान की सराहना की। Kirkhorn साल के अंत तक कंपनी से जुड़े रहेंगे ताकि नई टीम को कोई दिक्कत न हो। टेस्ला दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...