22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग ने डुबो दी लुटिया, एक खुलासा और तीन अरबपतियों को लगी...

हिंडनबर्ग ने डुबो दी लुटिया, एक खुलासा और तीन अरबपतियों को लगी 81,97,02,18,00,000 की चपत

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने इस साल तीन अरबपतियों को झटका देकर मोटी कमाई की है। जानी-मानी कंपनियों के खिलाफ निगेटिव रिपोर्ट जारी कर हिंडनबर्ग शॉर्ट सेलिंग करती है। शॉर्ट सेलिंग कर कंपनी कमाई करती है। इस शॉर्ट सेलिंग से जहां वो अपनी जेब भरती है तो दूसरी ओर कंपनियों को बड़ा झटका लगता है। कंपनी के खिलाफ निगेटिव रिपोर्ट का असर उनके शेयरों पर पड़ता है। इस साल हिंडनबर्ग ने तीन अरबपतियों के खिलाफ अपनी रिपोर्ट जारी की, जिससे इन अरबपतियों को 99 अरब डॉलर का झटका लगा है।

हिंडनबर्ग ने दिया तीन अरबपतियों को झटका
हिंडनबर्ग ने इस साल के शुरुआत में ही अडानी समूह (Adani) के खिलाफ रिपोर्ट जारी की। 24 जनवरी 2023 को गौतम अडानी की कंपनी के खिलाफ शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के आने के बाद से अडानी समूह को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा। गौतम अडानी को फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में टॉप 5 में थे, गिरकर 34वें नंबर पर पहुंच गए। अडानी समूह के मार्केट कैप को 100 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ। अडानी की कंपनियों के शेयर धड़ाम होकर निचले स्तर पर पहुंच गए। अडानी के बाद हिंडनबर्ग के निशाने पर ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) आए। हिंडनबर्ग ने ट्विटर के पूर्व सीईओ को लेकर विवादित रिपोर्ट जारी की। इसके बाद हिंडनबर्ग के निशाने पर अमेरिकी अरबपति 87 साल के Carl Icahn आए। हिंडनबर्ग के खुलासे से कंपनियों को बड़ा नुकसान हुआ। निवेशकों से कंपनियों से पैसा निकालना शुरू कर दिया। शेयरों के दाम धड़ाम हो गए। अगर अडानी की बात करें तो अडानी की कंपनियों के शेयर निचले स्तर पर पहुंचने लगे।

99 अरब डॉलर डुबा दिए
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक शार्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग ने अपने रिपोर्ट और खुलासों से इन कंपनियों को जोर का झटका दिया। इस रिपोर्ट के कारण गौतम अडानी, जैक जोर्सी, Carl Icahn की 99 अरब डॉलर यानी ₹81,97,02,18,00,000 की संपत्ति डूब गई। इतना ही नहीं हिंडनबर्ग की निगेटिव रिपोर्ट के कारण इन तीनों अरबपतियों की कंपनियों के 173 अरब डॉलर से अधिक डूब गए। कंपनियों को भारी भरकम नुकसान हुआ। इनकी कंपनियों का मार्केट कैप 173 अरब डॉलर तक गिर गए। हिंडनबर्ग के फाउंडर नाथन एंडरसन (Nathan Anderson) ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो ये सब पैंसों के लिए नहीं कर रहे हैं। एंडरसन ने कहा था कि मैं दो कमरे के फ्लैट में किराए पर रहता हूं। उन्होंने कहा कि में लोगों के सामने कंपनियों की असली तस्वीर लाता हूं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...