11 C
London
Friday, March 20, 2026
Home'मैं फिल्म लाइन की आखिरी मुगल हूं...', आशा भोसले की दो टूक-...

‘मैं फिल्म लाइन की आखिरी मुगल हूं…’, आशा भोसले की दो टूक- चुप रहती हूं, पर मुझे सब पता है

Published on

बॉलीवुड इंडस्ट्री को तमाम हिट गाने दे चुकीं आसा भोसले फिलहाल चर्चा में हैं। इनका दुबई में एक कॉन्सर्ट होने वाला है, उसी को लेकर इन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। यहां उन्होंने मीडिया के तमाम सवालों के जवाब दिए। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के काले सच की भी परतें खोलती दिखाई दीं। हालांकि उन्होंने कुछ ऐसा बोला नहीं लेकिन जिस तरह से उन्होंने चीजें कहीं, उससे काफी कुछ साफ होता नजर आया है।

इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका आशा भोसले को कौन नहीं जानता। उनकी आवाज का हर कोई कायल है। उनकी बहन लता मंगेशकर के बारे में तो क्या ही कहना। दोनों बहनों ने इंडस्ट्री को गानों का खजाना दिया है। अब वह दुबई में अपना 90वां लाइव कॉन्सर्ट करने जा रही हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां काफी कुछ कहा।

आशा भोसले ने क्या कहा?
आशा भोसले ने कहा, ‘आज अगर आपको फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास जो है, वो सिर्फ मुझे ही मालूम है… हरेक की लाइफ मालूम है। डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, आर्टिस्ट्स, सिंगर्स, सब मैं जानती हूं। अगर मैं इनके बारे में बोलने बैठूं तो मुझे 3-4 दिन लग जाएंगे। इनती कहानिया हैं। वो सब मेरे मन में आती हैं। मैं कुछ भी नहीं भूली हूं। मैं आखिरी मुगल हूं। मैं फिल्म लाइन की आखिरी मुगल हूं।’

आशा भोसले 80 साल से एक्टिव
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आशा भोसले, जो कि खुद को आखिरी मुगल बता रही हैं, उनके साथ इंडस्ट्री में काफी भेदभाव हुए होंगे। उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा होगा। हालांकि इसमें अभी कुछ भी कहना सही नहीं, क्योंकि सिगंर ने सिर्फ अभी एक टीस देकर छोड़ दी है। वह इंडस्ट्री में 80 साल से एक्टिव हैं और अब अपना 90वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। 10 साल की उम्र से ही वो इस ग्लैमर वर्ल्ड में गाने लगी थीं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...