22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedसीमा हैदर की भारत में हुई बल्ले-बल्ले, फिल्मों की लगी लाइन, एक्टिंग...

सीमा हैदर की भारत में हुई बल्ले-बल्ले, फिल्मों की लगी लाइन, एक्टिंग में भी आजमाएंगी हाथ!

Published on

मेरठ

सचिन की मोहब्बत में पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर पर फिल्म बनाने की बात करने वाले अमित जानी एक बार फिर चर्चा में हैं। जानी फ़ायरफ़ॉक्स फ़िल्म प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर अमित जानी के मुताबिक, लगातार मिल रहीं धमकियों के बाद भी अमित ने अब नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। अमित जानी अपनी अगली फिल्म पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पर पाकिस्तान टू नोएडा बना रहे हैं। अमित ने बताया कि अगले सप्ताह कराची टू नोएडा फिल्म का थीम सॉन्ग भी रिलीज कर दिया जाएगा।

जानी फ़ायरफ़ॉक्स फ़िल्म प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर अमित जानी ने बताया की धमकियों के बाद भी उनके हौसले कमजोर नहीं हुए, बल्कि और मजबूत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वो एक फिल्म नहीं बल्कि तीन फिल्में बनाएंगे। तीनों के टाइटल भी पास करवा लिए हैं। प्रोडक्शन हाउस के प्रोड्यूसर अमित जानी ने आज एलान करते हुए कहा कि, सीमा हैदर और सचिन की जिंदगी पर कराची टू नोएडा नाम से फिल्म बनाई जाएगी। इसके अलावा भारत से पाकिस्तान गईं अंजू के जीवन पर भी वह फिल्म बनाएंगे जिसका टाइटल भी उन्होंने….. मेरा अब्दुल्ला ऐसा नहीं है, दिया है।

अमित जानी ने बताया कि सीमा हैदर को लेकर एक अन्य फिल्म भी सीमा के ऊपर बनाई जाएगी, जिसमें वह अभिनय करती नजर आएंगी। अगले सप्ताह कराची टू नोएडा की थीम का सॉन्ग रिलीज कर दिया जाएगा। अपने एक और प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए जानी ने कहा कि एक प्रोजेक्ट पालघर में संतो की हत्या पर आधारित ‘मॉब लिंचिंग’ के नाम से वेबसीरिज टाइटल का बुक किया गया है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...