8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorizedभारत का कमजोर 5G कनेक्शन! श्रीलंका समेत इन पड़ोसी देशों से कनेक्टिविटी...

भारत का कमजोर 5G कनेक्शन! श्रीलंका समेत इन पड़ोसी देशों से कनेक्टिविटी के मामले में रह गया पीछे

Published on

भारतीय मार्केट में टेलिकॉम कंपनियों 5G लॉन्च कर दिया है। यूजर्स अब फास्ट इंटरनेट इस्तेमाल करने में सक्षम हैं। कई शहरों में 5G शुरू हो चुका है और बाकी में इस साल के अंत तक मिलने की उम्मीद है। हालांकि, 5G लॉन्च करने के बाद भी भारत अपने पड़ोसी देश से कनेक्टिविटी के मामले में काफी पीछे है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट कनेक्टिविटी के मामले में भारत अपने पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, भूटान और नेपाल से पीछे है। इस बात की जानकारी वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन ने रिपोर्ट द्वारा दी है।

क्या है रिपोर्ट में:
रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट कनेक्टिविटी के मामले में दक्षिण एशिया में भारत छठें स्थान पर है। भारत का स्कोर 43 फीसद है। पड़ोसी देशों की बात करें तो 58 फीसद के साथ भूटान, 51 फीसद के साथ बांग्लादेशन, 50 फीसद के साथ मालदीव, 47 फीसद के साथ श्रीलंका और 43 फीसद के साथ नेपाल शामिल हैं। रिपोर्ट में लिस्ट के अलावा यह भी कहा गया है कि भारत छठे स्थान पर जरूर है लेकिन इसे औसत से बेहतर कहा जा सकता है। दुनिया में IPV6 को अपनाने भारत सबसे आगे है। सिक्योरिटी के मामले में भारत को 66 फीसद नंबर दिए गए हैं। हालांकि, बुनियादी ढांचे के बात करते समय यह 31 फीसद है।

क्या है 5G?
5G मोबाइल नेटवर्क का पांचवा जनरेशन है। यह नया ग्लोबल वायरलेस स्टैंडर्ड है। इससे पहले 1G, 2G, 3G और 4G रहे हैं। 5G एक नए तरह के नेटवर्क को इनेबल करता है जो सभी से वर्चुअली कनेक्ट हो जाता है और मशीन, डिवाइसेज आदि को एक साथ लाता है। 5G वायरलेस टेक्नोलॉडी हाई डाटा स्पीड डिलीवर करने में मदद करती हैं। इसकी नेटव4क कैपेसिटी काफी बड़ी है।

क्या 5G प्लान्स की कीमतों में होगी बढ़ोतरी?
एयरटेल और जियो ने भारत में 5जी रोलआउट कर दिया है। कहा जा रहा है कि अगर एयरटेल 5G के लिए अलग से प्लान्स नहीं लाएगा तो जियो भी प्लान्स की कीमत में बढ़ोतरी नहीं करेगा। इसके अलावा BSNL भी 2023 में अपनी 5G सर्विस शुरू कर सकता है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...