8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorizedटमाटर कब होगा सस्ता? संसद में गूंजा, सरकार ने बताया- अब बस...

टमाटर कब होगा सस्ता? संसद में गूंजा, सरकार ने बताया- अब बस थोड़ा इंतजार…

Published on

नई दिल्ली,

महंगे टमाटर ने आम आदमी को करीब 2 महीने से परेशान कर रखा है. देश के कई हिस्सों में एक किलो टमाटर की कीमत 250 रुपये तक पहुंच गई. टमाटर की कीमतों में गिरावट को लेकर अब तक सरकार की तमाम कोशिशें नाकाम रही हैं.इस बीच गुरुवार को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि टमाटर इतना महंगा क्यों है? और कीमतों में कमी लाने के लिए सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए हैं.

महंगे टमाटर से लोग परेशान
फिलहाल टमाटर के भाव 200 रुपये किलो के आसपास बना हुआ है. संसद में निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले कुछ दिनों में तेजी से टमाटर के भाव में गिरावट देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर में इसी हफ्ते से सब्सिडी के साथ टमाटर 70 रुपये किलो बेचे जाएंगे.

वित्त मंत्री ने कहा कि 8 लाख किलो से ज्यादा टमाटर राजस्थान, यूपी, दिल्ली-एनसीआर में सस्ते दरों पर उपलब्ध कराए गए हैं. लोगों को राहत देने के लिए NCCF की ओर से मोबाइल वैन द्वारा दिल्ली-एनसीआर में सस्ते भाव पर टमाटर बेचे रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए ONDC प्लेटफॉर्म पर भी सस्ते में टमाटर उपलब्ध हैं.

दिल्ली में 70 रुपये किलो टमाटर
उन्होंने बताया कि बिहार, पश्चिम बंगाल, यूपी और राजस्थान में सस्ते भाव पर टमाटर बेचे जा रहे हैं. पैदावार में कमी की वजह से टमाटर के भाव में उछाल देखने को मिला है. लेकिन अब तेजी से मंडियों में खेत से टमाटर पहुंच रहे हैं.

इस बीच उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में टमाटर का होलसेल रेट 100 रुपये किलो से नीचे पहुंच चुका है. जल्द ही दूसरे बाजारों में भी पहुंचने की उम्मीद है. कोलार मंडी से दिल्ली टमाटर 85 रुपये किलो के भाव पर पहुंच रहा है.

इसके अलावा नेपाल से टमाटर इंपोर्ट किए जा रहे हैं, जो वाराणसी, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में शुक्रवार तक पहुंच जाएंगे. साथ ही देश में NCCF की ओर से सब्सिडाइज टमाटर मेगा सेल में 70 रुपये किलो बेचा जा रहा है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि जहां तक प्याज का सवाल है तो देश में भरपूर स्टॉक है, इसके लिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...