26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorized'जाओ संसद में जाकर कर बता दो उन्हें...', मां जया की एक्टिंग...

‘जाओ संसद में जाकर कर बता दो उन्हें…’, मां जया की एक्टिंग पर बोले अभिषेक बच्चन

Published on

नई दिल्ली,

अभिषेक बच्चन इन दिनों खूब चर्चा में हैं. एक्टर की स्पोर्ट ओरिएंटेड फिल्म घूमर रिलीज होने वाली है, जिसमें वो कोच की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं हाल ही में मां जया बच्चन भी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं. फिल्म में जया ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था, जो बेहद घमंडी है, सिर्फ पैसा कमाने और नाक ऊंची रखने में बिलीव करती है. जब अभिषेक से पूछा गया कि उन्हें मां का ये किरदार कैसा लगा तो वो उन्होंने पार्लियामेंट में जाकर बताने की बात कह दी.

संसद में जाकर करो तारीफ
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि जया के इस रोल को जज करना बेहद मुश्किल है. जया ने धनलक्ष्मी का किरदार निभाया था, जो कि बहुत फेमस हुआ कई मीम्स बने. इस कैरेक्टर को अलग से जज किया गया. जब अभिषेक से इस बारे में बात की गई और बताया गया कि उनकी मां के काम को कितनी सराहना मिली है. तो वो बोले- ये सुनने में बहुत अच्छा लग रहा है. जाओ उन्हें संसद में जाकर कर बताओ. इसके बाद वो हंसने लगे.

मां को जज नहीं कर सकता
जया बच्चन की तारीफ करते हुए वो बोले कि मैंने ये फिल्म मां के साथ ही देखी है. अभिषेक बोले- मेरे लिए, परिवार का एकलौती सदस्य जिन्हें मैं एक एक्टर के रूप में नहीं देख सकता, वह मेरी मां हैं. इसके बाद अभिषेक आगे बोले- जहां तक मेरे पिता और मेरी पत्नी का सवाल है, मैं उन्हें एक एक्टर और परफॉर्मर के रूप में देखने की क्षमता रखता हूं. लेकिन मेरी मां के साथ, यह बहुत इमोशनल है. मां और बेटे का, या किसी भी बच्चे और माता-पिता का रिश्ता बस इतना ही है. मैं हमेशा उन्हें अपनी मां के रूप में देखता हूं, इसलिए मेरे लिए उन्हें जज करना या आंकना बहुत मुश्किल है.”

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है, इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह लीड रोल में थे. वहीं फिल्म शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी अहम किरदार निभा रहे थे. वहीं अभिषेक की घूमर फिल्म की बात करें तो, इसमें उनके साथ सैयामी खेर, अमिताभ बच्चन और शबाना आजमी भी होंगी. फिल्म को आर. बालकी ने डायरेक्ट किया है और ये 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...