26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी को तगड़ा झटका, APSEZ का ऑडिटर छोड़ने की तैयारी में,...

गौतम अडानी को तगड़ा झटका, APSEZ का ऑडिटर छोड़ने की तैयारी में, कुछ ट्रांजैक्शंस को लेकर मैनेजमेंट से है मतभेद

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप को एक तगड़ा झटका लगा है। ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड (APSEZ) की ऑडिटर फर्म डेलॉयट हैसकिंस एंड सेल्स एलएलपी छोड़ने की तैयारी में है। माना जाता है कि कुछ ट्रांजैक्शंस को लेकर उसके मैनेजमेंट के साथ मतभेद है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। ऑडिटर के इस्तीफे के बारे में अगले कुछ दिन में औपचारिक घोषणा की जा सकती है। यह कंपनी फाइनेंशियल ईयर 2018 से एपीएसईजेड की ऑडिटिंग कर रही है। उससे पहले यह काम एसआरबीसी एंड कंपनी एलएलपी संभालती थी। कंपनी की फाइनेंशियल ईयर 2022 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक डेलॉयट को पिछले साल फिर से पांच साल के लिए ऑडिटर बनाया गया था। अडानी पोर्ट ने हाल में अपनी जून तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 80 परसेंट उछलकर 2,119.38 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल समान तिमाही में यह 1,177.46 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.28 परसेंट की गिरावट के साथ 800.65 रुपये पर बंद हुआ।

डेलॉयट ने कंपनी के खातों पर अपनी टिप्पणी में तीन सौदों को लेकर सवाल खड़ा किया था। इसमें अनुबंधकर्ता से वसूली जाने वाली राशि शामिल है जिसका जिक्र हिंडनबर्ग रिपोर्ट में भी किया गया था। डेलॉयट हैसकिन्स एंड सेल्स ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिट के बारे में अपनी रिपोर्ट में तीन यूनिट्स के साथ सौदों को हाइलाइट किया था। हालांकि एपीएसईजेड का कहना था कि इन इकाइयों का समूह की कंपनियों से कोई लेना-देना नहीं है। ऑडिटर ने साथ ही कहा था कि वह कंपनी के बयान को सत्यापित नहीं कर सकती क्योंकि इसके सत्यापन को लेकर कोई स्वतंत्र जांच नहीं हुई है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी, शेयरों में हेराफेरी और मनी लांड्रिंग का आरोप लगाया था। हालांकि ग्रुप ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए उसे पूरी तरह से आधारहीन बताया था। डेलॉयट ने कहा कि अडानी ग्रुप ने अपने आकलन और सेबी की जांच के कारण इन आरोपों की स्वतंत्र बाहरी जांच करना आवश्यक नहीं समझा। उसने एपीएसईजेड के वित्तीय विवरण के नोट में कहा था कि ग्रुप की तरफ से किया गया मूल्यांकन हमारे ऑडिट के उद्देश्यों के लिये पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं करता है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...