26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedदौड़ पड़ी देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन, जानिए 17 किमी के...

दौड़ पड़ी देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन, जानिए 17 किमी के सफर में लगा कितना समय?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए गुड न्यूज है। देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर दिल्ली से मेरठ के बीच बनाया जा रहा है। साहिबाबाद से लेकर दुहाई तक का इसका प्रायोरिटी सेक्शन बनकर तैयार है और इस पर रैपिडएक्स ट्रेन (RAPIDX) का ट्रायल रन चल रहा है। साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक की 17 किलोमीटर की दूरी को रैपिडएक्स ट्रेन ने सिर्फ महज 12 मिनट में पूरा कर लिया है। इस ट्रैक पर रैपिडएक्स ट्रेन को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है। इस तरह यह देश की सबसे तेज स्पीड ट्रेन है। जल्दी ही आरआरटीएस के साहिबाबाद-दुहाई सेक्शन को जनता के लिए खोला जा सकता है।

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) के अधिकारियों का मुताबिक रैपिडएक्स को ट्रायल के लिए ट्रैक पर चलाया जा रहा है। सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक खाली ट्रेन का ट्रायल रन चल रहा है। हर 15 मिनट पर ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि इसकी टेक्निकल दिक्कतों को चेक किया जा सके। इस प्रोजेक्ट के 2025 में पूरा होने की उम्मीद है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर 82 किलोमीटर लंबा है। टॉप स्पीड के साथ रैपिडएक्स दिल्ली से मेरठ की दूरी 60 मिनट में पूरी करेगी। लेकिन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक के प्रायोरिटी सेक्शन पर जल्द ही आम लोगों को सफर करने का मौका मिल सकता है। 17 किमी लंबे इस सेक्शन में पांच स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं।

कहां-कहां बन रहे हैं आरआरटीएस कॉरिडोर
केंद्र सरकार के मेट्रो रेल सेफ्टी के कमिश्नर ने साहिबाबाद-दुहाई डिपो सेक्शन पर रैपिडएक्स ट्रेनों को चलाने के लिए मंजूरी दे दी है। दिल्ली-मेरठ के अलावा दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर और दिल्ली-पानीपत में भी आरआरटीएस बनाने की योजना है। दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। इसका पहला सेक्शन 107 किमी लंबा होगा। यह दिल्ली के सराई काले खां से शुरू होकर एसएनबी अर्बन कॉम्प्लेक्स (शाहजहांपुर-नीमराणा-बहरोड़) तक जाएगा। दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर मूर्थल, गन्नौर, समालखा और पानीपत जैसे शहरों को जोड़ेगा।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...