8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorizedकाम कर गया पीएम मोदी का गुरुवार का गुरु मंत्र! सरकारी बैंकों...

काम कर गया पीएम मोदी का गुरुवार का गुरु मंत्र! सरकारी बैंकों के शेयरों पर टूटे इन्वेस्टर्स

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का जवाब दिया था। इस दौरान उन्होंने विपक्ष खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिन कंपनियों का वह मजाक उड़ाती है, वे खूब तरक्की करती हैं। उन्होंने इन्वेस्टर्स को ऐसी कंपनियों पर दाव खेलने की सलाह दी थी। निवेशकों ने प्रधानमंत्री की इस सलाह को गंभीरता से लिया और हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन सरकारी बैंकों के शेयरों को खरीदने के लिए टूट पड़े। इस कारण शुक्रवार को सरकारी बैंकों के शेयरों में 14 परसेंट तक तेजी आई। शुक्रवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) गिरावट के साथ बंद हुए लेकिन निफ्टी बैंक इंडेक्स (Nifty Bank Index) में 1.25 परसेंट की तेजी आई। साथ ही देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC) के शेयरों में भी छह परसेंट तक तेजी आई।

इंडियन ओवरसीज बैंक में सबसे ज्यादा 14 परसेंट तेजी आई जबकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक के शेयरों में पांच से सात परसेंट तक तेजी रही। एलआईसी के शेयरों में करीब छह परसेंट तेजी आई। कंपनी को नेट प्रॉफिट में करीब 14 गुना तेजी आई है। मोदी ने संसद में कहा था कि विपक्ष कह रहा है कि एलआईसी बर्बाद हो गई है। गरीबों की मेहनत की कमाई लुट गई। लेकिन एलआईसी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने इन्वेस्टर्स को गुरु मंत्र देते हुए कहा कि जिन सरकारी कंपनियों का विपक्ष मजाक उड़ा रहा है, उनमें निवेश कीजिए।

60 परसेंट रिटर्न
WealthMills Securities के इक्विटी स्ट्रैटजी क्रांति बाथिनी ने कहा कि संसद में पीएम ने खुद सरकारी कंपनियों पर भरोसा जताया। शायद यह पहला मौका है जब पीएम ने निवेशकों को भरोसा दिया है कि सरकारी कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने भी संसद में कहा कि सरकारी बैंक अब पेशेवर तरीके से बिना राजनीतिक हस्तक्षेप से काम कर रहे हैं। पिछले 12 महीने में निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स ने 60 परसेंट से अधिक रिटर्न दिया है जबकि निफ्टी बैंक का रिटर्न 15 परसेंट रहा है।

जून तिमाही में सरकारी बैंकों का एवरेज नेट प्रॉफिट 107 परसेंट उछला है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का नेट प्रॉफिट पहली तिमाही में 370 परसेंट उछला है जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नेट प्रॉफिट में 150 परसेंट तेजी आई है। साथ ही 2022 और 2023 में डिफेंस और रेलवे कंपनियों के कई शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडीचर बढ़ाया है जिससे इन कंपनियों के पास कई ऑर्डर हैं।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...