26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedअंकिता लोखंडे के पिता का 68 की उम्र में निधन, पिछले कई...

अंकिता लोखंडे के पिता का 68 की उम्र में निधन, पिछले कई दिनों से थे बीमार

Published on

टीवी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता शशीकांत लोखंडे का 68 की उम्र में निधन हो गया है. पूरे परिवार में दुखद का माहौल है. शशीकांत लोखंडे की निधन 12 अगस्त 2023 की देर शाम हुआ. हालांकि, अभी तक उनके निधन की वजह सामने नहीं आ पाई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 13 अगस्त 2023 को ओशिवारा क्रेमेटोरियम में सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा. हालांकि, पिछले कई दिनों से शशीकांत की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. पर अंकिता और उनके परिवार की ओर से पिता के निधन पर अबतक कोई स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ है.

अंकिता ने फादर्स डे पर लिखी थी पोस्ट
अंकिता ने इस बार फादर्स डे पर अपने पिता शशीकांत लोखंडे के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा थी. अंकिता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- हैप्पी फादर्स डे, मेरे पहले हीरो को जो कि मेरे पिता रहे हैं. मैं इस समय अपनी फीलिंग्स को ठीक तरह से बयां नहीं कर पा रही हूं कि मैं आपके लिए क्या महसूस करती हूं. आई लव यू बहुत सारा. मैंने आपको कई चीजों के लिए स्ट्रगल करते देखा है पापा. जब मैं छोटी बच्ची थी, तब भी आपको स्ट्रगल करते देखती थी. पर आपने कभी अपने बच्चों को स्ट्रगल करने नहीं दिया. आपने हमें सबकुछ दिया. मुझे पंख दिए, जिससे मैं उड़ सकूं. मुझे वो सब करने दिया जो मैं जीवन में करना चाहती थी.

“आज मैं जो हूं, सिर्फ आपकी बदौलत हूं. आपने मुझे सपोर्ट किया, मुझे हिम्मत दी. मुझे याद है, जब मैंने अपनी जर्नी की शुरुआत मुंबई में की थी तो कई बार मेरे पास किराया भरने के पैसे नहीं हुआ करते थे. पर फिर आप देते थे, फिर आपके जीवन में कुछ भी समस्या क्यों न चल रही हो. क्योंकि आपने मेरे सपनों में यकीन रखा. मैं आज, पहले और हमेशा आपकी शुक्रगुजार रहूंगी. मैं आज जो भी कुछ हूं, आपकी बदौलत हूं. मैंने आपको हेल्थ से स्ट्रगल करते देखा है, पर आप स्ट्रॉन्ग हैं. मैंने जो समस्याएं अपने जीवन में देखीं, आपकी मुस्कान देखकर उनसे लड़ने की शक्ति मिली और हम लाइफ में आगे बढ़े. मुझे गर्व है आपकी बेटी होने पर. मैं आपसे बहुत बहुत बहुत प्यार करती हूं पापा. हैप्पी फादर्स डे. आपकी राजाराजेश्वरी.”

अंकिता लोखंडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्हें ‘पवित्र रिश्ता’ से काफी पहचान मिली. अंकिता ने इस सीरियल में ‘अर्चना’ का किरदार निभाया था. सुशांत सिंह राजपूत संग स्क्रीन स्पेस शेयर किया था. दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में भी रहे, पर फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया था. आज सुशांत भी हमारे बीच नहीं हैं. इसके बाद अंकिता ने टीवी से फिल्मों में कदम रखा. कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ से अंकिता ने डेब्यू किया था.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...