26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedफेल हो गया ChatGPT! 52% सवालों के दिए गलत जवाब, क्या होगा...

फेल हो गया ChatGPT! 52% सवालों के दिए गलत जवाब, क्या होगा इसका भविष्य?

Published on

ChatGPT को नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। यह पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके जरिए निबंध लिखने से लेकर मेल लिखने तक यह कई सवालों के सही जवाब दे सकता है। हालांकि, इसके पास केवल 2021 तक की ही जानकारी है। अब एक नई स्टडी के अनुसार, चैटबॉट की सटीकता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बता दें कि ChatGPT ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के 52 प्रतिशत सवालों का गलत उत्तर दिया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में चैटबॉट की सटीकता पर सवाल उठाए गए हैं। रिसर्चर्स ने स्टैक ओवरफ्लो (एसओ) पर ChatGPT से 517 प्रश्न पूछे और उनकी विश्लेषण किया। इस दौरान पाया गया कि इनमें से 52 प्रतिशत उतर गलत थे। वहीं, 77 फीसद उतर में वर्बोज था यानि कि शब्दों का जाल था। यह पता चला कि गलत उत्तर देने का मुख्य कारण यह था कि ChatGPT सवाल के पीछे की अवधारणा को समझ ही नहीं पाया।

शोधकर्ताओं ने कहा कि जब ChatGPT ने जितना भी सवाल समझा उसके बाद भी वो सही उत्तर तक नहीं पहुंच पाए। इसके अलावा टीम ने इस एआई टूल के सीमित तर्क पर भी सवाल उठाए हैं। टीम का कहना यह भी है कि क्विक इंजीनियरिंग और ह्यूमन-इन-द-लूप फाइन-ट्यूनिंग किसी भी समस्या के समाधान को समझने के लिए ChatGPT की जांच करने में सहायक हो सकती है लेकिन जब एलएलएम में तर्क को इंजेक्ट करने की बात आती है तो उसमें अब कुछ कमी दिखाई देती है। ऐसे में इसे ठीक किए जाने बेहद जरूरी है।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ChatGPT के यूजर्स पिछले कुछ समय में तेजी से घटे हैं। जून में जहां 1.7 बिलियन लोग इस टूल का इस्तेमाल कर रहे थे। वहीं, जुलाई में यह संख्या 1.5 बिलियन रह गई थी। इसमें 12 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि OpenAI अभी फायदेमंद नहीं है। इसके अलावा, कंपनी को हर दिन ChatGPT को ऑपरेट करने में लगभग 700,000 अमेरिकी डॉलर का खर्च आ रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो ChatGPT जल्द ही दिवालिया भी हो सकता है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...