11.8 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedरूस से भारत का आयात दोगुना, अप्रैल-जुलाई में हुआ 20 अरब डॉलर...

रूस से भारत का आयात दोगुना, अप्रैल-जुलाई में हुआ 20 अरब डॉलर के पार, तेल खरीद बनी अहम वजह

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी इस बात से नाराज हैं कि भारत की रूस से नजदीकी बढ़ती जा रही है। लेकिन इस बात से मोदी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। यही वजह है कि सरकार रूस से जमकर तेल की खरीद कर रही है। इसी वजह से उसके साथ होने वाला आयात दो गुना हो गया है।

कच्चे तेल और उर्वरक का आयात बढ़ने से चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में रूस से भारत का आयात दोगुना हो गया है। ये अब 20.45 अरब डॉलर हो गया है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। फिलहाल रूस वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में भारत का दूसरा सबसे बड़ा आयात स्रोत बन चुका है। अप्रैल-जुलाई 2022 के दौरान रूस से आयात 10.42 अरब डॉलर रहा था।

रूस-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद बढ़ता चला गया कारोबार
रूस-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के पहले भारत की तेल आयात श्रेणी में रूस की हिस्सेदारी एक फीसदी से भी कम हुआ करती थी। लेकिन अब यह बढ़कर 40 फीसदी से अधिक हो चुकी है। चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा बड़ा आयातक देश है। यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए तो भारत को उससे रियायती दर पर कच्चा तेल खरीदने का मौका मिला। भारत की सरकार भी अपना फायदा देखकर रूस से जमकर तेल की खरीद कर रही है। अमेरिका की नाराजगी के बाद भी ये लगातार जारी है।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल-जुलाई अवधि में चीन से भारत का आयात घटकर 32.7 अरब डॉलर रह गया। पिछले साल यह 34.55 अरब डॉलर था। अमेरिका से भी भारत का आयात घटकर 14.23 अरब डॉलर हो गया। जबकि साल भर पहले यह 17.16 अरब डॉलर था।

यूएई से आयात भी अप्रैल-जुलाई 2023 के दौरान घटकर 13.39 अरब डॉलर हो गया। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 18.45 अरब डॉलर था। अमेरिका, यूएई, चीन, सिंगापुर, जर्मनी, बांग्लादेश और इटली से होने वाले निर्यात में भी कमी आई है। जबकि ब्रिटेन, नीदरलैंड्स और सऊदी अरब को निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...