10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालरील लाइफ को रियल बनाने के चक्कर में पति को छोड़ा, भोपाल...

रील लाइफ को रियल बनाने के चक्कर में पति को छोड़ा, भोपाल से आगरा आ गई, यहां मिल गया धोखा

Published on

आगरा

मध्य प्रदेश भोपाल की रहने वाली 23 साल की एक महिला सोशल मीडिया के हीरो के चक्कर में अपने पति को छोड़कर आगरा चली आई, लेकिन यहां उसे प्यार में धोखा मिल गया। 2 दिन रहने के बाद उसे भोपाल वापस पति के पास जाना पड़ा। आरोपी ने उसे दो दिन तक होटल में रखा था और उसके पैसे लेकर फुर्र हो गया। महिला ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस उसे आशा ज्योति केंद्र छोड़ आई। उसकी काउंसलिंग के बाद पति को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया गया।

आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर अर्शी नाज ने बताया कि 2 दिन पहले डायल-112 पुलिस ने गिरजा नाम की महिला और बच्चे को यहां रखवाया था। महिला ने बताया कि 3 साल पहले उसने लव मैरिज की थी। उसका डेढ़ साल का एक बच्चा है। उसे रील बनाने का बहुत शौक था। आगरा जिले के फतेहाबाद का रहने वाला युवक रील बनाता था। उसकी रील को वह लाइक करती रहती थी। इसके बाद दोनों में लगातार बातें होने लगीं। दोनों में प्यार पनप गया। अपने प्यार को पाने के लिए महिला पति के घर को छोड़कर अपने बच्चे को लेकर आगरा आ गई।

2 दिन तक होटल में रखा
गिरजा ने काउंसलर को बताया कि वह युवक की रील्स लाइक करती रहती थी। लाइक करते-करते उसे युवक से प्यार हो गया। युवक का प्यार हासिल करने के लिए अपने पति के घर से 40 हजार रुपये और अपने डेढ़ साल के बच्चे को लेकर आगरा आ गई। युवक ने उसे एक होटल में ठहराया। दो दिन तक दोनों होटल में रुके। इसके बाद वह उसे शादी का इंतजाम करने के नाम पर पैसे ले गया। फिर लौटकर नहीं आया।

112 पर किया था कॉल
आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर को महिला ने बताया कि युवक शुक्रवार की सुबह होटल के कमरे से ये कहकर गया कि वह शादी का इंतजाम करने के लिए जा रहा है। इसके एवज में वह उससे 40 हजार रुपये ले गया, लेकिन वह नहीं लौटा। शक होने पर उसने 112 पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस उसे लेकर आशा ज्योति केंद्र पहुंच गई। यहां वह दो दिन तक रुकी। काउंसलिंग के बाद उसके पति को भोपाल से आगरा बुलाया और उसके सुपुर्द कर दिया। महिला अपने पति के साथ भोपाल लौट गई है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...