12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedभारत में एक और चीनी कंपनी की एंट्री, 1000 करोड़ का निवेश,...

भारत में एक और चीनी कंपनी की एंट्री, 1000 करोड़ का निवेश, ये होगा पहला फोन

Published on

नई दिल्ली,

Honor का नाम आपने सुना होगा. पिछले कुछ दिनों से ये ब्रांड एक बार फिर चर्चा में है. चर्चा भारत में इसकी वापसी है, लेकिन अब ये पहले की तरह नहीं होगा. दरअसल, इससे पहले भारत में एक्टिव Honor का अधिकार चीनी कंपनी Huawei के पास था. वैसे तो ऑनर भारतीय बाजार से आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं हुई थी, लेकिन कंपनी ने पिछले कई साल से कोई प्रोडक्ट लॉन्च नहीं किया था.

अब Honor भारत में वापसी कर रहा है और कंपनी भारत में 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. भारत में ब्रांड की वापसी HonorTech के साथ हो रही है, जो एक नई कंपनी है. भारत में Honor का इस बार पहले फोन Honor 90 होगा और इसमें 200 मेगापिक्सल का होगा.

क्या है Honor का India प्लान?
रिलॉन्चिंग के लिए Honor Tech चीनी ब्रांड Honor के साथ लाइसेंसिंग डील करेगी. HonorTech ने CEO माध्व सेठ ने PTI से बातचीत में बताया कि वे इस साल के अंत तक 4 से 5 परसेंट का मार्केट शेयर हासिल कर लेंगे. इसका मतलब है कि कंपनी का रेवेन्यू 10 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है.

माध्व ने बताया, ‘HonorTech पूरी तरह से एक भारतीय इकाई होगी. हम Honor के साथ एक लाइसेंसिंग डील करेंगे. जहां वे हमें लाइसेंस देंगे और हम भारत में सेल से मैन्युफैक्चरिंग तक करेंगे. कोई भी रॉयल्टी Honor को ट्रांसफर नहीं की जाएगी.’

2020 में Huawei ने बेचा था Honor
बता दें कि Honor ब्रांड चीनी कंपनी Huawei का हिस्सा हुआ करता था, जिसे हुवावे ने नवंबर 2020 में बेच दिया. कंपनी इसे Shenzhen Zhixin New Information Technology को बेचा था. हाल में ही माध्व सेठ ने रियलमी से इस्तीफा दिया है और जॉइंट वेंचर HonorTech की शुरुआत PSAV Global के साथ मिलकर की है.

Honor और HonorTech कैसे करेंगे काम?
माध्व सेठ ने बताया कि Honor की 70 परसेंट मैन्युफैक्चरिंग पूरी तरह से ऑटोमेटिक है और उनकी 40 परसेंट मशीनरी वे खुद बनाते हैं. हमें भी भारत में इसी स्टैंडर्ड को मैच करना होगा. इस डील के तहत Honor हमें अपने प्रोडक्ट्स की जानकारी, पूरी सप्लाई चेन मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, सॉफ्टवेयर ट्रांसफर एक निश्चित कॉस्ट पर करेगा.

यानी HonorTech (भारतीय इकाई) ग्लोबल ब्रांड Honor से टेक्नोलॉजी, मोबाइल फोन्स और सॉफ्टवेयर समेत तमाम टेक्नोलॉजी को एक निश्चित कीमत पर खरीदेगा. इसके बादले कंपनी Honor से कोई रॉयल्टी शेयर नहीं करेगी.

उन्होंने बताया कि शुरुआत में Honor कुछ प्रोडक्ट्स को भारतीय बाजार में टेस्ट करने के लिए उन्हें देगा. वहीं HonorTech लोकल मैन्युफैक्चरिंग इस साल के अंत तक शुरू करेगा. माध्व ने बताया कि ऑनर अगले महीने से अपने फोन्स को भारत में लॉन्च करना शुरू कर देगा. कंपनी 1000 करोड़ रुपये फंडिंग अगले साल तक हासिल करने की कोशिश कर रही है.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...