28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभेल न्यूज़नव पदोन्नति पर्यवेक्षकों का सम्मान एवं अभिनंदन कार्यक्रम

नव पदोन्नति पर्यवेक्षकों का सम्मान एवं अभिनंदन कार्यक्रम

Published on

भोपाल।

अखिल भारतीय अधिकारी एवं सुपरवाइजर संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस )भेल भोपाल द्वारा मंगलवार भेल स्थित जुमड़े भवन बीएमएस कार्यालय पिपलानी में भेल भोपाल में केडर परिवर्तन कर नव नियुक्त पर्यवेक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में इस वर्ष पदोन्नति पर्यवेक्षकों ने सहभागिता की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भेल क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी एवं सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव ने भगवा अंग वस्त्र एवं वृक्ष भेंट कर सभी पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया हमारी संस्थान के प्रति जबदेही और परिवार में संतुलन रखते हुए संस्थान के लिए पूरी क्षमता से कार्य करना एवं वर्तमान समस्याओं, खासकर पर्क कटौती से निजात पाने के लिए अभी तक संगठन द्वारा किए गए प्रयासों से सभी को अवगत कराया। जिसमें मुख्य अतिथि सुनील यादव ने भी सांसद भोपाल आलोक शर्मा के माध्यम से यदि आवश्यक होगा तो कॉर्पोरेट कार्यालय भेल एवं भारी उद्योग मंत्रालय तक भी पर्क,सर्विस वेटेज की कटौती की पीड़ा से अवगत कराकर जल्द से जल्द कटौती बहाली के लिए एसोसिएशन के माध्यम से प्रयास किया जाएगा ऐसा आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर में कार्यकारी अध्यक्ष किशोर पाटिल ने मुख्य अतिथि एवं भेल के नवपदोन्नत पर्यवेक्षकों का आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर विक्रम सिंह, किशोर पाटिल, ललित पांडे, उपाध्यक्ष श्याम कृष्ण सोनीजी, अवधेश श्रीवास्तवजी, राजेंद्र सिंह, अजीत पवार, जगदीश मालवीय, डीके मिश्र, मनोज कुमार, पुनीत कुमार, कमलेश, नरेंद्र पटेल आदि मौजूद थे।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...