10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभोपालदामाद की शिकायत पर ससुर को 4 साल की सजा और एक...

दामाद की शिकायत पर ससुर को 4 साल की सजा और एक करोड़ का जुर्माना

Published on

ग्वालियर,

ग्वालियर सिविल अस्पताल हेम सिंह की परेड में लैब टैक्सी टेक्नीशियन के पद पर रहते हुए रामकुमार शिवहरे को अनुपात से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विशेष न्यायालय ने दोषी माना है. अदालत ने आरोपी को न केवल 4 साल की सजा सुनाई, बल्कि एक करोड़ रुपए का अर्थदंड भी लगाया है. इस मामले की खास बात यह है कि रामकुमार के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत उनके गुजरात निवासी दामाद अमोल शिवहरे ने की थी. दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था. ससुर ने दामाद के खिलाफ देहज प्रताड़ना समेत तमाम केस दर्ज कराए थे.

संभागीय लोकायुक्त अधिकारी राखी सिंह ने बताया, गुजरात में रहने वाले दामाद ने साल 2013 में अपने ससुर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके ससुर का वेतन ₹20 हजार प्रति माह है. इसके बाद भी उसने अपने एक बेटे को रायपुर (छत्तीसगढ़) से एमबीबीएस कराया. जबकि छोटे बेटे ने भी भोपाल से एमबीबीएस किया है. बेटी ने भी भोपाल के आयुर्वेदिक कॉलेज से पढ़ाई पूरी की है.

रामकुमार शिवहरे पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए. इसके अलावा, बेटी को इंदौर में एक स्किन ब्यूटी सेंटर भी खुलवाया. वहीं, सरकारी कर्मी ने खुद भी ग्वालियर के ग्राम कुलैथ 25-30 बीघा जमीन खरीदी है. सरकारी कर्मचारी रहने के दौरान रामकुमार शिवहरे घर में कमाने वाला केवल एक ही व्यक्ति था.

लोकायुक्त ने आरोपों की जांच में पाया कि लैब टेक्निशियन की ज्ञात आय के श्रोतों से कहीं अधिक सम्पत्ति अवैध साधनों से एकत्रित की गई है. 21 अक्टूबर 2013 को लोकायुक्त ने कार्रवाई की. 9 सितंबर 2016 को इस मामले में चालान पेश किया.

इस कार्रवाई में लोकायुक्त ने निचली अदालत में दस्तावेज पेश करते हुए आरोपी रामकुमार शिवहरे पर 375 फीसदी से भी अधिक अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था. लेकिन अदालत ने 283 प्रतिशत ही अनुपात से अधिक संपत्ति अर्जित मानी है. बता दें कि दोषी लैब टेक्नीशियन जून 1981 नौकरी में आया था. उसकी आय करीब 40 लाख रुपए के आसपास होनी चाहिए थी. जबकि उसने अब तक खर्च एक करोड़ 82 लाख रुपए तक कर दिए थे.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...