25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्य'विपक्षी गठबंधन में शामिल होंगे कुछ और दल', 'INDIA' की मीटिंग से...

‘विपक्षी गठबंधन में शामिल होंगे कुछ और दल’, ‘INDIA’ की मीटिंग से पहले नीतीश का बड़ा ऐलान

Published on

पटना,

विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की अगली और तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर में होने जा रही है. इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुंबई में विपक्षी गठबंधन में आगामी बैठक के दौरान कुछ और राजनीतिक दलों के इसमें शामिल होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि मैं 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करना चाहता हूं. मैं उस दिशा में काम कर रहा हूं. मुझे अपने लिए कोई इच्छा नहीं है.

हालांकि जेडीयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उन दलों के नाम का खुलासा तो नहीं किया जो विपक्षी गठबंधन में शामिल होने जा रहे है. लेकिन ये जरूर कहा कि मुंबई की मीटिंग में सीट-बंटवारे जैसे मसले पर जरूर चर्चा होगी.

मुंबई मीटिंग में इन मुद्दों पर होगी बात
नीतीश कुमार ने कहा कि हम मुंबई में आगामी बैठक के दौरान अगले साल होने वाले आम चुनावों के लिए विपक्षी गठबंधन की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे. सीट शेयरिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और कई अन्य एजेंडों को अंतिम रूप दिया जाएगा. कुछ और राजनीतिक दल हमारे गठबंधन में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि मैं 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करना चाहता हूं. मैं उस दिशा में काम कर रहा हूं. मुझे अपने लिए कोई इच्छा नहीं है.

हम सभी को एकजुट करना चाहते हैंः नीतीश कुमार
नीतीश कुमार के मुंबई मीटिंग में शामिल होने को लेकर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं जा रहा हूं, मुझे व्यक्तिगत कुछ भी नहीं चाहिए. मैं तो सभी को एकजुट करना चाहता हूं. बिहार में विपक्षी पार्टी बीजेपी को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोपों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. सबको पता है कि इस गठबंधन से बीजेपी को नुकसान होने वाला है.

नीतीश को PM कैंडिडेट बनाने की उठ रही मांग
नीतीश ने भले ही ये कहा हो कि उन्हें व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए, लेकिन उनकी पार्टी के नेता लगातार कह रहे हैं कि नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन के प्रधानमंत्री कैंडिडेट बनें. बिहार के मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार ‘INDIA’ के पीएम उम्मीदवार बनें. साथ ही कहा कि नीतीश कुमार प्रधान मंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार हैं. श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और देश के कई राज्यों के लोग मांग कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए. उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार खुद न तो भारत गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने की इच्छा रखते हैं और न ही इसके संयोजक बनने की.

इससे पहले जदयू के वरिष्ठ नेता धनंजय सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता की वकालत करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि नीतीश कुमार राज्य के फूलपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ें. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA से मुकाबला करने के लिए 26 पार्टियों ने INDIA गठबंधन बनाया है.

Latest articles

यूपी के हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत, असिस्टेंट इंजीनियर निलंबित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल...

मप्र में तबादलों की महाकवायद शुरू: विभागों ने जुटाया अफसरों-कर्मचारियों का ब्यौरा

जनगणना ड्यूटी वाले शिक्षकों के ट्रांसफर पर फरवरी 2027 तक रोक भोपाल। मप्र में तबादले...

More like this

यूपी के हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत, असिस्टेंट इंजीनियर निलंबित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल...

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...