14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में चर्चित कारोबारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट को पुलिस...

मध्य प्रदेश में चर्चित कारोबारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट को पुलिस ने रखा सीक्रेट

Published on

देवास,

मध्य प्रदेश के देवास शहर में प्रतिष्ठित उद्योगपति त्रिभुवन सिंह चावड़ा ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने ये कदम क्यों उठाया ये अभी साफ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार 52 साल के त्रिभुवन सिंह चावड़ा अपने घर मोतीबंगला में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले. त्रिभुवन मूल रूप से जिले के पटाड़ी गांव के रहने वाले थे. सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

पुलिस सुसाइड नोट को गोपनीय रखकर जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि परिवारजनों ने सुसाइड नोट को गोपनीय रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया था. पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से फिलहाल बच रही है.

बता दें कि त्रिभुवन सिंह चावड़ा की 2 गियर बनाने की कंपनियां हैं. एक फैक्टरी देवास और एक पीथमपुर में है. उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है. बेटी अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रही है और उसके आज लौटने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.वहीं कारोबारी का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा. फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...