14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeभोपालBJP पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं ने चप्पल-पाइप से पीटा, उज्जैन में शिकायत करने...

BJP पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं ने चप्पल-पाइप से पीटा, उज्जैन में शिकायत करने से नाराज थे आरोपी

Published on

उज्जैन

उज्जैन के महिदपुर में BJP के मंडल उपाध्यक्ष को पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने चप्पल और प्लास्टिक पाइप से पीटा। बस स्टैंड के पास की गई मारपीट का VIDEO सामने आया है। घटना बुधवार शाम की है।आरोपी कार्यकर्ता उनकी शिकायत किए जाने से नाराज हैं। दोनों करणी सेना से भी जुड़े हुए हैं।

कानाखेड़ी गांव के भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह और उसका साथी जीवन सिंह महिदपुर में जिला कार्य समिति सदस्य और मंडल उपाध्यक्ष पल्लव पोरवाल से बात करने आए थे। यहां दोनों पक्षों में बहस हुई, इसके बाद दोनों कार्यकर्ताओं ने पल्लव को पीटना शुरू कर दिया।

37 सेकंड के VIDEO में जितेंद्र और जीवन, चप्पल और पाइप से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। विवाद के बीच दोनों शिकायत किए जाने का जिक्र भी कर रहे हैं। पल्लव ने थाना महिदपुर में दोनों के खिलाफ केस कराया है।

BJP पदाधिकारी पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप
जितेंद्र JCB संचालित करता है। उसका आरोप है कि आए दिन पल्लव शिकायत कर पैसों की डिमांड करता है। महिदपुर में बस स्टैंड का निर्माण हो रहा है। इसके काम में JCB लगाने के बदले पल्लव कमीशन मांग रहा है। यह पर्सनल मामला है, कोई राजनीतिक विवाद नहीं है।

आरोपी जितेंद्र लोगों को ब्लैकमेल करता है
पल्लव पोरवाल ने बताया कि कानखेड़ी का जितेंद्र और जीवन बुधवार शाम 6 बजे आए थे और मारपीट करने लगे। ये करणी सेना से जुड़े हुए हैं। जितेंद्र सिंह लोगों को महिला के साथ मिलकर ब्लैकमेल करता है। उसके खिलाफ जन मोर्चा के जरिए शिकायत की। प्रदर्शन भी किया था। इन्हीं शिकायतों को लेकर दोनों ने मारपीट की।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...