14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभोपालमुरैनाः फूड फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में उतरे पांच मजदूरों की मौत,...

मुरैनाः फूड फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में उतरे पांच मजदूरों की मौत, मृतकों में तीन सगे भाई

Published on

मुरैना,

मध्य प्रदेश के मुरैना में बड़ी घटना सामने आई है. यहां फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में काम करने वाले पांच मजदूरों की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना मुरैना में स्थित साक्षी फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में हुई है. यहां पांच मजदूरों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. मरने वालों में तीन सगे भाई हैं.

बताया जा रहा है कि ये मजदूर फैक्ट्री में बने सेप्टिक टैंक में उतरे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया. हादसे के बारे में जब पुलिस को पता चला तो तुरंत टीम फैक्ट्री पहुंची और पूरी घटना की पड़ताल की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना को लेकर क्या बोले एसडीएम
सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) भूपेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि मुरैना में बुधवार को एक फैक्ट्री के टैंक से निकलने वाली जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच मजदूरों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब फूड प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री के एक टैंक से गैस लीक होने लगी थी.

मुरैना में पांच मजदूरों की मौत
एसडीएम ने बताया कि इसके बाद दो मजदूर इसकी जांच करने के लिए सेप्टिक टैंक में घुसे थे. गैस की वजह से दम घुटने से उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद तीन और मजदूर गैस की चपेट में आ गए. इसके बाद सभी मजदूरों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सिविल सर्जन गजेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसडीएम ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...