14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभोपालज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर केन्द्रीय मंत्री का बड़ा खुलासा, बताया- BJP कहां...

ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर केन्द्रीय मंत्री का बड़ा खुलासा, बताया- BJP कहां कर रही है ‘महाराज’ का उपयोग

Published on

मुरैना

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। कांग्रेस, लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला कर रही है। दरअसल, ग्वालियर-चंबल अंचल के कई नेता बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। बीजेपी छोड़ने वालों में सिंधिया समर्थक नेता भी शामिल हैं। कांग्रेस लगातार बीजेपी में गुटबाजी का आरोप लगा रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया का केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बचाव किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन करते हुए कहा कि जब सिंधिया जी कांग्रेस में थे तो कांग्रेस उन्हें मारती थी और अब बीजेपी पर आरोप लगा रही है। तोमर ने कहा कि सिंधिया का उपयोग देश की प्रगति के लिए किया जा रहा है। बता दें कि कई सिंधिया समर्थक बीजेपी छोड़ चुके हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गुरुवार को मुरैना पहुंचे थे। नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए यहां पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने की अपील की।

सिंधिया समर्थक का कटा है टिकट
ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों के टिकट काटे जाने के सवाल पर नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा- ज्योतिरादित्य सिंधिया जब कांग्रेस में थे तो कांग्रेस उन्हें मारती थी और अब बीजेपी पर आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां फैसले किसी के आधार पर नहीं लिए जाते हैं। तोमर ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का उपयोग बीजेपी पार्टी को आगे बढ़ाने और देश और मध्य प्रदेश का विकास करने के लिए कर रही है

विपक्षी एकता की बैठक पर साधा निशाना
भाजपा के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के इस्तीफा पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कुछ नहीं किया। विपक्षी एकता की बैठक पर हमला करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के पास कोई भी सकारात्मक कार्यक्रम नहीं है। सभी विपक्षी दल अपना-अपना वजूद बचाने के लिए एक ही बरगद पर इकट्ठा होने का असफल प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...