11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedLPG सिलेंडर के बाद अब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कब हो...

LPG सिलेंडर के बाद अब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कब हो सकता है ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

महंगाई से लोग परेशान हैं, अगले 10 महीने में लोकसभा से लेकर आधे दर्जन से ज्यादा राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हैं. ऐसे में जनता को राहत देने के लिए बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. पिछले दिनों अचानक एलपीजी (LPG price) की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी गई. अब जनता पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की उम्मीद लगाई बैठी है.

हालांकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती को लेकर सरकार ने कोई संकेत नहीं दिया है. लेकिन घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने अनुमान लगाया है कि दिवाली के करीब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 से 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है.

फेस्टिव सीजन के दौरान हो सकता है ऐलान
दरअसल, नवंबर से दिसंबर के दौरान 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. उसके बाद अगले साल लोकसभा का चुनाव भी है. ऐसे में सरकार को आशंका है कि चुनाव में महंगाई एक बड़ा मुद्दा बन सकता है. इसलिए फेस्टिव सीजन के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों कटौती का ऐलान हो सकता है.

ब्रोकरेज फर्म की मानें तो सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी या वैट में कटौती कर सकती है. हालांकि, इससे सरकार खजाने पर बोझ बढ़ना तय है. क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें करीब 10 महीने के उच्चतम स्तर पर है. इसकी वजह रूस और सऊदी अरब साल के अंत तक तेल उत्पादन में कटौती करते रहेंगे. फिलहाल कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है.

LPG की कीमतों में कटौती से जनता को बड़ी राहत
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती का ऐलान किया था. इस बीच महंगाई दर भी सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है. जुलाई में खुदरा महंगाई दर 7.44% दर्ज की गई. जो कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के 4 से 6 फीसदी के दायरे से बाहर है. लेकिन जिस तरह से सरकार एलपीजी की कीमतें घटाई हैं, उससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कटौती की संभावना बढ़ गई है.

हालांकि अगस्त में खुदरा महंगाई दर में गिरावट की उम्मीद की जा रही है. क्योंकि टमाटर समेत बाकी सब्जियों की कीमतें कुछ घटी हैं. अगर मौजूदा समय पेट्रोल-डीजल की कीमतों को देखें तो दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है. ऐसे में अगर 3 से 5 रुपये लीटर भाव कम होते हैं, तो जनता को बड़ा तोहफा होगा.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...