22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorized6G की तैयारी के लिए साथ आए भारत और अमेरिका, मिलकर करेंगे...

6G की तैयारी के लिए साथ आए भारत और अमेरिका, मिलकर करेंगे काम, साइन हुआ MoU

Published on

ई दिल्ली,

5G के बाद अब दुनिया 6G की तरफ बढ़ रही है. भारत में भी 6G की तैयार शुरू हो चुकी है. दुनियाभर में तमाम देशों ने 6G पर रिसर्च शुरू कर दिया है. टेलीकॉम सेक्टर में भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी हुई है. ATIS’ Next G Alliance और Bharat 6G Alliance के बीच एक MoU साइन हुआ है. इस MoU के तहत दोनों ही एलायंस 6G वायरलेस टेक्नोलॉजी से क्षेत्र में एक दूसरे का सहयोग करेंगे और नए मौकों को तलाशेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस समझौते का स्वागत किया है.

क्या है Next G Alliance?
ATIS’ Next G Alliance या फिर Next G Alliance का उद्देश्य 6G और उसके आगे की टेलीकम्युनिकेशन इंडस्ट्री में अमेरिका को मजबूत करना है. खासकर इसका फोकस नॉर्थ अमेरिका है. ये एलायंस 5G की अगली पीढ़ी पर भी काम कर रहा है.इस एलायंस में विभिन्न अमेरिकी कंपनियां, सरकारी एजेंसी और एकेडमिक इंस्टीट्यूट शामिल हैं, जो एक दूसरे के साथ मिलकर टेलीकम्युनिकेशन की फील्ड में काम कर रहे हैं.

अमेरिका और भारत के बीच हुई साझेदारी
PMO की ओर से जारी बयान में बताया गया है, ‘ये एलायंस 5G और 6G टेक्नोलॉजी के विकास और रिसर्च में एक दूसरे का सहयोग करेंगे.’ इस साझेदारी के तहत एक प्रमुख भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर अमेरिकी मैन्युफैक्चर्र के 5G ओपन रेडियो एक्सेस सिस्टम के पायलेट प्रोजेक्ट में हिस्सा ले सकेगा.

ये बैठक शुक्रवार को हुई है, जब G20 में हिस्सा लेने अमेरिका राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे हैं. इस बैठक में सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन पर भी बातचीत हुई है. साझा बयान में दोनों नेताओं ने US रिप एंड रिप्लेस प्रोग्राम में भारतीय कंपनियों की भागीदारी के लिए उत्‍सुकता प्रकट की है. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में रिप एंड रिप्लेस पायलट के लिए भारत के समर्थन का स्वागत भी किया.

क्या है US रिप एंड रिप्लेस प्रोग्राम?
US रिप एंड रिप्लेस प्रोग्राम साल 2020 में लागू किया गया था. इस प्रोग्राम के तहत सभी अमेरिकी कंपनियों ने चीनी कंपनियों Huawei और ZTE के बनाए टेलीकॉम इक्विपमेंट्स को अपने इंफ्रास्ट्रक्चर से बाहर निकाल दिया. उस वक्त अमेरिका ने चीन पर कॉमर्शियल सीक्रेट चुराने का आरोप लगाया था. इसी दौरान अमेरिका में इन चीनी कंपनियों को ब्लॉक भी किया गया.

इसके साथ ही अमेरिका ने क्वांटम क्षेत्र में भारत के साथ द्विपक्षीय रूप से और अंतरराष्ट्रीय क्वांटम अदान-प्रदान अवसरों को सुविधाजनक बनाने के मंच ‘क्वांटम एंटैंगमेंट एक्सचेंज’ के माध्यम से मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है.‘क्वांटम इकोनॉमिक डेवलपमेंट कंसोर्टियम’ के सदस्य के रूप में भारत के एस एन बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज, कोलकाता की भागीदारी का स्वागत किया है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...