22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedजी20 समिट के लिए शाहरुख खान ने दी पीएम नरेंद्र मोदी को...

जी20 समिट के लिए शाहरुख खान ने दी पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई, लंबा-चौड़ा ट्वीट कर कह दी ये बात

Published on

भारत की राजधानी दिल्ली में हुए G20 Summit को लेकर पूरा देश उत्साहित था। तीन दिन हुए इस समिट से हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। जहां शाहरुख खान इन दिनों ‘जवान’ की सक्सेस इंजॉय कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है। एक ट्वीट करके उन्होंने काफी सारी बातें कही हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल X हैंडल से पीएम को शुभकामनाएं दी हैं, जिसे पढ़कर उनके फैन्स एक बार फिर उनकी वाहवाही कर रहे हैं। अब एक्टर ने क्या कहा है, आइए बताते हैं।

शाहरुख खान की फिल्म Jawan 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। वहीं, G20 Summit की शुरुआत 8 सितंबर से हुई थी। जहां दुनियाभर के तमाम प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और प्रवक्ता पहुंचे थे। एक्टर ने सोशल मीडिया पर 10 सितंबर को इस समिट के समापन पर पोस्ट किया। लिखा, ‘भारत की G20 अध्यक्षता की सफलता और दुनिया के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए राष्ट्रों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। इस समिट ने हर भारतीय के दिल में सम्मान और गौरव की भावना पैदा की है। सर, आपके नेतृत्व में हम बंटवारे में नहीं, बल्कि एकता के साथ आगे बढ़ेंगे। एक पृथ्वी, एक परिवार, और एक ही भविष्य होगा।’

शाहरुख खान की मूवी ने छूए अहम मुद्दे
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को एटली ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी में देश के अहम मुद्दों को उठाया गया है। फिर चाहे वो किसान आत्महत्या हो। भारत का चरमराया हुआ हेल्थ सिस्टम हो या फिर वोटिंग को लेकर होने वाली धांधली हो। सबको ही अच्छे से दिखाया गया है। इतना ही नहीं, गोरखपुर अस्पताल त्रासदी जैसी घटना फिल्म में देखने के बाद, डॉ कफील खान भी शाहरुख खान और एटली का धन्यवाद कहते दिखाई दे रहे हैं।

शाहरुख खान की ‘जवान’ की आंधी
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से अब सनी देओल की ‘गदर 2’ की भी सांसे फूलनी शुरू हो गई है। उसकी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार कम हो गई है। जहां वह ‘पठान’ और ‘बाहुबली’ का रेकॉर्ड तोड़कर अपनी पीठ थपथपा रही थी। वहीं किंग खान ने तीन दिन में ही 200 करोड़ कमा लिए हैं और अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दूसरे शनिवार तक, ये मूवी 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेगी और इस आंधी में कोई भी नहीं बच सकेगा।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...