24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराज्यCM हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी ने गौरव गोगई पर 10 करोड़...

CM हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी ने गौरव गोगई पर 10 करोड़ का मानहानि मुकदमा क्यों ठोक दिया?

Published on

नई दिल्ली

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। रिंकी भुइयां के वकील देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि यह मामला शुक्रवार को कामरूप मेट्रोपॉलिटन में दीवानी मामलों के न्यायाधीश की अदालत में दायर किया गया है।

देवजीत सैकिया ने कहा, ‘‘मेरी मुवक्किल ने ‘X’ पर कई पोस्ट करने को लेकर गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमने सब्सिडी प्राप्त करने के लिए कभी कोई आवेदन नहीं दिया था।’’ सैकिया ने दावा किया कि सब्सिडी पाने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, जिसके लिए इस साल 26 मई को उनकी मुवक्किल की कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने एक ईमेल भी भेजा था।

रिंकी भुइयां के वकील देवजीत सैकिया ने आगे कहा, ‘‘परियोजना के लिए मंजूरी 22 नवंबर, 2022 को दी गई थी। आखिरी ईमेल में हमें बताया गया था कि अगर हमने अपना प्रस्ताव जमा नहीं कराया तो हमारा दावा समाप्त हो जाएगा। हम किसी भी बात का जवाब सब्सिडी पाने के लिए नहीं दे रहे। गोगोई ने रिंकी भुइयां और उनकी कंपनी ‘प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट’ के बारे में सोशल मीडिया पर जो कुछ भी कहा है, वह तथ्यों पर आधारित नहीं है।

रिंकी भुइयां के वकील ने कहा कि परियोजना के लिए मंजूरी मिलने का अर्थ यह नहीं है कि सब्सिडी मिली है। हम अपनी पूरी ताकत से यह मुकदमा लड़ेंगे। बता दें कि गुवाहाटी के डिजिटल मीडिया ‘द क्रॉसकरंट’ की एक रिपोर्ट के बाद विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि नगांव जिले के कालियाबोर के दारिगाजी गांव में 50 बीघा (लगभग 17 एकड़) से अधिक कृषि भूमि खरीदे जाने के एक महीने के भीतर इसे औद्योगिक भूमि के रूप में तब्दील कर दिया गया। यह भूमि ‘प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट’ के स्वामित्व वाली एक कंपनी द्वारा खरीदी गई थी, जिसकी रिंकी भुइयां प्रबंध निदेशक हैं।

इसके बाद गौरव गोगोई ने X पर पोस्ट करके हिमंता और उनकी पत्नी पर परियोजना के लिए केंद्र सरकार से सब्सिडी प्राप्त करने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। गोगोई ने सब्सिडी मिलने के संबंध में तथ्य सामने लाने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this